‘मैं पीएसएल में उमरान मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ दूंगा’, इस नए पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया बड़ा दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लाहौर 06 फरवरी 2023। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उमरान मलिक का करियर ग्राफ लगातार ही चढ़ता जा रहा है। जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने अपनी गति से काफी प्रभावित किया है। वह टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उमरान ने 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। वह भारतीय गेंदबाजों में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बन गए थे। अब उमरान के इस रिकॉर्ड पर एक पाकिस्तानी गेंदबाज की नजर है। पाकिस्तान के उभरते तेज गेंदबाज जमान खान ने एक बड़ा दावा किया है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में लाहौर कलंदर्स की ओर से खेलने वाले जमान ने उमरान से तुलना पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह पीएसएल के आगामी सीजन में उमरान मलिक को पछाड़ देंगे। पाकिस्तान सुपर लीग का अगला सीजन 13 फरवरी को शुरू होगा।

जमान खान ने क्या कहा?
जमान खान ने कहा, ”मैं इस पाकिस्तान सुपर लीग के संस्करण में उमरान मलिक की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ दूंगा।” जमान ने अभी तक पाकिस्तान के लिए पदार्पण नहीं किया है। उन्होंने अभी तक सात लिस्ट ए और 30 टी20 मैच खेले हैं। वहीं, उमरान की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने कुल 24 विकेट लिए हैं। जमान ने पाकटीवी डॉट टीवी से बातचीत में कहा, ”अगर आप रफ्तार की बात करते हो तो मुझे तेजी की परवाह नहीं है। मुझे प्रदर्शनों की परवाह है। यह प्रदर्शन है जो मायने रखता है। आपकी गति आपके लिए स्वाभाविक है।” लाहौर कलंदर्स की टीम 13 फरवरी को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Leave a Reply

Next Post

ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री बघेल

शेयर करेगोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीणों, पशुपालकों और महिला स्व-सहायता समूहों को 8.23 करोड़ की राशि ऑनलाईन अंतरित  इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 06 फरवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए नई उद्योग नीति की तर्ज पर जल्द […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान