कंगना का विक्रमादित्य पर तंज, कहा- बिगड़ैल शहजादे को नहीं पता कि क्या होता है महिलाओं का सम्मान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2024। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंगलवार को कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को “बिगड़ैल शहजादा” करार देते हुए कहा कि शायद उनकी मां ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया। हिमाचल प्रदेश के मंत्री सिंह छह बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और मंडी से सांसद व प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। रनौत ने एक चुनावी सभा में दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि “मैंने (रनौत) जिन मंदिरों के दर्शन किए, उनका शुद्धिकरण करना होगा।” 

रनौत ने कहा, “बिगड़ैल शहजादा नहीं जानता कि महिलाओं का सम्मान क्या होता है। शायद उनकी मां प्रतिभा सिंह ने उन्हें महिलाओं का सम्मान करना नहीं सिखाया।” हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा। कांग्रेस विधायकों की अयोग्यता के बाद खाली हुई छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा। 

Leave a Reply

Next Post

समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय तैयर रहें : नौसेना प्रमुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2024। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता और लाल सागर में संवेदनशील स्थिति के बीच कहा कि भारतीय नौसेना को राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय युद्ध की दृष्टि से तैयार […]

You May Like

ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस