देश के एक और दुश्मन की मौत: जम्मू में आर्मी कैंप पर हमले के मास्टरमाइंड की मिली सिर कटी लाश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुजफ्फराबाद 06 नवंबर 2023। हाल के समय में भारत के कई दुश्मनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। अब खबर आयी है कि साल 2018 में जम्मू में आर्मी कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड पीओके में उसके घर में मृत पाया गया है। मृतक की पहचान ख्वाजा शाहिद के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ख्वाजा शाहिद की सिर कटी लाश मिली है। कुछ दिन पहले ख्वाजा शाहिद को अगवा किया गया था। 

लश्कर ए तैयबा का कमांडर था मृतक
मृत पाया गया आतंकी लश्कर ए तैयबा का कमांडर था और साल 2018 में जम्मू के सुंजवान स्थित सेना के कैंप पर हमले के मास्टरमाइंड में से एक था। इस हमले में आतंकियों ने एके-47 राइफल्स, ग्रेनेड के साथ आर्मी कैंप पर हमला किया था, जिसमें सेना के छह जवान शहीद हो गए थे। ख्वाजा शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नीलम घाटी का निवासी था। ख्वाजा शाहिद को हाल ही में अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया था, जिसके बाद से ख्वाजा शाहिद का कुछ पता नहीं चल रहा था। पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई ख्वाजा शाहिद का पता लगाने की कोशिशों में जुटीं थी कि अब उसकी लाश मिली है। 

चुन-चुनकर मारे जा रहे देश के दुश्मन
बता दें कि देश के दुश्मनों को विदेशों में चुन-चुनकर मारा जा रहा है। हाल के समय में कई आतंकियों को अज्ञात लोगों ने विदेशी जमीन पर निशाना बनाया है। इनमें भारत में मोस्ट वांटेड शाहिद लतीफ, कैसर फारूख, जैश ए मोहम्मद आतंकी जहूर इब्राहिम उर्फ जाहिद अखुंद समेत कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर और पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह संधू की हत्याएं हुई हैं। सभी मामलों में हमलावरों का पता नहीं चल सका है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 20 महीनों में भारत विरोधी 18 आतंकी अलग-अलग वजहों से मारे गए हैं। बीते महीने ही जैश ए मोहम्मद के करीबी सहयोगी दाउद मलिक की उत्तरी वजीरिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आतंकियों की इस तरह मौतों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भी सकते में है और ऐसी खबरें हैं कि आईएसआई ने अपने गुर्गों को लेकर सतर्क हो गई है और कई की लोकेशन बदली गई है। 

Leave a Reply

Next Post

जिस एयरबेस पर अमेरिकी सैनिकों का ठिकाना, वहां फलस्तीन समर्थकों ने बोला धावा, पुलिस से भिड़े उपद्रवी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अदाना 06 नवंबर 2023। इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार एक-दूसरे पर रॉकेट दागे जा रहे हैं। इस्राइली सेना ने हमास के एक एक आतंकी को खत्म करने का संकल्प लिया। वहीं, अमेरिका इस्राइल के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां