बिहार में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत और 15 घायल; हाईवे पर पिकअप का टायर फटने से हादसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वैशाली 16 जून 2025। वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सारण थाना अंतर्गत नयागांव के बाजितपुर फोरलेन के पास हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फोनलेने पर लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।  

पिकअप वैन पर 25 लोग सवार थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि सारण जिले से आ रही पिकअप वैन पर 25 लोग सवार थे। फोरलेन पर वैन का टायर फट गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, गाड़ी पलट गई और सभी लोग नीचे दब गए। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इधर, सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस का कहना है कि सभी लोग पिकअप पर दिघवारा से मक्का लोड करके भूनवाने के लिए वैशाली जिले के सराय जा रहे थे। इसी दौरान, बाजितपुर के निकट यह हादसा हुआ। पिकअप पर 25 लोग सवार थे, जो सभी एक ही गांव के निवासी थे।

मरने वालों की पहचान इनके रूप में हुई…
पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान सारण जिले के दिघवारा निवासी राज कुमार पंडित की 48 वर्षीय पत्नी अंजू देवी, राजू बैठ के 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी, सरवन राम के 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, पंचूराम के 15 वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी, रामबाबू राम के सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई। सभी के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

Leave a Reply

Next Post

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एवियेशन पर लापरवाही का केस दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गौरीकुंड 16 जून 2025। केदारनाथ के पास रविवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे के संबंध में उत्तराखंड सरकार ने आर्यन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है । गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण के बीच गौरीमाई खर्क के जंगलों में खराब मौसम […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल