दाल-चावल के बाद आटे की महंगाई करेगी परेशान! छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंचे गेहूं के दाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अगरस्त 2023। सीमित आपूर्ति और त्योहारी सीजन से पहले मांग बढ़ने से घरेलू बाजार में गेहूं की कीमत छह माह के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। सरकार ने हाल में संकेत दिया था कि गेहूं की बढ़ती कीमत थामने के लिए आयात शुल्क खत्म किया जा सकता है। गेहूं की कीमत बढ़ने से खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका है। देश में सालाना 10.8 करोड़ टन गेहूं की खपत होती है। दिल्ली के एक कारोबारी ने कहा कि गेहूं पैदा करने वाले सभी राज्यों में आपूर्ति करीब-करीब रुक गई है। आटा मिलों को भी बाजार से आपूर्ति मिलने में दिक्कत हो रही है। इंदौर में गेहूं के दाम मंगलवार को 1.5 फीसदी चढ़कर 25,446 रुपए प्रति टन पहुंच गए, जो 10 फरवरी के बाद सर्वाधिक है। चार माह में गेहूं के दाम 18 फीसदी बढ़े हैं। मुंबई के एक डीलर ने कहा कि त्योहारी मौसम में आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार को गोदामों से खुले बाजार में भंडार भेजना चाहिए।

एक अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक सरकार के पास 2.83 करोड़ टन का स्टॉक था जो पिछले साल के 2.66 करोड़ टन के मुकाबले अधिक है। डीलर ने कहा कि कीमतों में कमी लाने के लिए आयात जरूरी है। सरकार आयात के बिना सप्लाई नहीं बढ़ा सकती है।

पिछले हफ्ते ही सरकार ने गेहूं के इंपोर्ट पर लगने वाले 40 फीसदी ड्यूटी को खत्म करने के संकेत दिए थे। जानकारों का मानना है कि कीमतों में कमी के लिए इंपोर्ट बेहद जरुरी है। दरअसल इस वर्ष शानदार गेहूं के उत्पादन के बावजूद सरकार ने चुनावों के देखते हुए एक्सपोर्ट पर लगी रोक को नहीं हटाया।

Leave a Reply

Next Post

कनाडा जाने को तैयार भारतीय छात्रों को मौके पर बड़ा झटका ! एक फैसले से डूबे लाखों रुपए बढ़ी मुश्किलें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अगस्त 2023। अगस्त और सितंबर में कनाडा जाने की तैयारी कर रहे करीब 3 हजार छात्रों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कनाडा में सैकड़ों भारतीय छात्रों को सितंबर से शुरू होने वाले सत्र में शामिल होने से अचानक रोक दिया गया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल