कम या ज्यादा सोना ही नहीं आपकी ये गलती भी बनती है हार्ट की कमजोरी का कारण, जानिए कितने घंटे से ज्यादा न जागें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। कहते हैं कम से कम आठ घंटे की नींद होनी जरूरी है. ये एक साधारण नियम है जिसे ज्यादातर लोग फॉलो भी करते हैं. इसके बावजूद इन दिनों जो हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की घटनाएं बढ़ रही हैं वो चिंता का कारण बन चुकी हैं. अचानक हंसता खेलता आदमी गिरता है और मौत हो जाती है. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब जिम में या सड़क पर चलते व्यक्ति की अचानक गिरने से मौत हो जाती है. इसका एक कारण नींद भी हो सकती है! जी हां लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हों ने इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है, जिसके मुताबिक नींद में गड़बड़ी भी दिल की कमजोरी का कारण हो सकती है।

अच्छी नींद हार्ट के लिए भी जरूरी

आमतौर पर ये मान लिया जाता है कि नींद कम से कम आठ घंटे की होनी जरूरी है. किसी भी इंसान को कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए. लाइफस्टाइल कोच ल्यूक के मुताबिक सिर्फ आठ घंटे की नींद ही काफी नहीं है. पर्याप्त नींद लेने के साथ साथ नींद का समय भी तय होना चाहिए. जनरल ऑफ अमेरिकन हार्ट एसोशियएशन की रिपोर्ट के आधार पर ल्यूक कटिन्हों का कहना है कि रोजाना नींद का समय एक ही होना चाहिए. नींद के तय समय में 90 मिनट से ज्यादा की देरी दिल पर असर डाल सकती है. इसलिए स्लीप रूटीन सही होना जरूरी है.

क्यों जरूरी है स्लीप रूटीन?

ल्यूक कॉटिन्हों की पोस्ट के अनुसार पूरे शरीर के लिए हर चीज की साइकिल जरूरी है, जिसमें स्लीप साइकिल भी शामिल है. नींद के समय में 90 मिनट से ज्यादा की देरी होने पर शरीर को नुकसान हो सकता है. नींद अच्छी होने पर पूरा शरीर रिलेक्स होता है और ठीक से हील होता है. इसलिए नींद की फिक्र करते समय सिर्फ आठ घंटे की नींद के बारे में न सोचें बल्कि ये सोचें कि आप समय पर सो रहे हैं या नहीं.

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर की चीन को दो टूक- जब तक गतिरोध के मुद्दे नहीं सुलझते संबंध सामान्य होना मुश्किल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर  ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक गतिरोध के मुद्दे हल नहीं होते तब तक चीन के साथ संबंध सामान्य  होना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जब तक कि कोविड लॉकडाउन की शुरुआत में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं