महंगाई की मार: 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2022। सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ अब 14.2 किलो वाला घर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है। दिल्ली में आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है। गौरतलब है कि एक मई से ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा हो गया था। हालांकि, तब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इससे पहले अप्रैल में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था। 

22 मार्च को बढ़े थे सिलेंडर के दाम
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी, उसी क्रम में बीती 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 

6 अक्तूबर से स्थिर थे एलपीजी के दाम
22 मार्च से पहले करीब छह महीने से एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए थे। 6 अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन इस बार महज एक महीने के अंतराल में ही 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग से प्रभावित हुई सप्लाई चेन के कारण गैस के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है।  

Leave a Reply

Next Post

अविनाश साबले ने 13:25.65 मिनट में पूरी की रेस, बहादुर प्रसाद का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 मई 2022। 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 13:25.65 मिनट में रेस पूरी कर बहादुर प्रसाद का 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। बहादुर ने साल 1992 में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं