नगर पंचायत बनने से चंदखुरी क्षेत्र के विकास में आएगी गति: मंत्री डॉ. डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

नगरीय प्रशासन मंत्री मड़ई मेला में हुए शामिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 8 फरवरी 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के नवगठित नगर पंचायत चंदखुरी में आयोजित मड़ई मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैसे तो चंदखुरी क्षेत्र की पहचान पहले से हैं लेकिन अब नगर पंचायत बनने के बाद यहां की पहचान और बढ़ जाएगी। माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर होने से इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व है। छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि चंदखुरी अब नगर पंचायत बन गया है। नगर पंचायत बनने से यहां विकास कार्यों में गति आएगी। शासन द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए राशि की उपलब्धता कराई जाएगी। नगर पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए चंदखुरी में अध्यक्ष और अधिकारियों की पदास्थापना हो गई हैं।  इस अवसर पर चंदखुरी के लोगों ने मंत्री डॉ.डहरिया का भव्य स्वागत किया। लोगों ने चंदखुरी को नगर पंचायत बनाने पर मंत्री को बधाई देते हुए आभार भी जताया।

उन्होंने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है। शासकीय नौकरी में भी स्थानीय लोगों को अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला खुशियों का त्यौहार है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित कर मनाते हैं। इस तरह का आयोजन गांव में होता रहे और आप सभी माता कौशल्या की नगरी में सुख-शांति से रहे यहीं कामना है।

मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अब तक का सर्वाधिक धान खरीद चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। 36 में से 24 वादे पूरे कर दिए गए हैं, जल्दी ही शेष वादों को भी पूरा कर दिया जायेगा। इस दौरान रविशंकर धीवर, अध्यक्ष, सरपंच श्रीमती मालती धीवर, दिनेश ठाकुर पूर्व जनपद अध्यक्ष, गालव साहू, सौरभ चंद्राकर, उत्तम देवांगन, पार्वती निषाद, देवेन्द्र वर्मा, भारत भूषण साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

चिकित्सा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं-मंत्री डॉ. डहरिया

शेयर करे नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया अस्पताल का उद्घाटन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 8 फरवरी 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने खरोरा में महामाया सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल खुलने से आसपास के लोगों को […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान