कोटा-बूंदी में फंसे लोगों की मदद के लिए वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात, कई गांवों से संपर्क कटा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोटा/बूंदी/जयपुर 24 अगस्त 2025। राजस्थान के कोटा और बूंदी क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है, जबकि भारतीय वायुसेना (IAF) अतिरिक्त उड़ानों के लिए तैयार है। यह जानकारी सूत्रों ने रविवार को दी। भारी बारिश ने राजस्थान के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि प्रभावित इलाकों से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और सड़क व रेल संपर्क बाधित हो गया है। कई गांव पानी भर जाने से कट गए हैं। सूत्रों ने बताया कि कोटा और बूंदी क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात है। भारतीय वायुसेना मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के लिए अतिरिक्त उड़ानें भरने को तैयार है।

एक सूत्र ने बताया कि वायुसेना के संसाधन कोटा एयरफील्ड पर तैयार स्थिति में रखे गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को कोटा में राहत अभियान भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) द्वारा चलाया गया था, वहीं राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों ने अन्य वर्षा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकाला।

Leave a Reply

Next Post

दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन में शामिल हुए अमित शाह; किरेन रिजिजू, सीएम रेखा समेत कई नेता मौजूद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अगस्त 2025। दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन आज से शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन का उद्घाटन करने दिल्ली विधानसभा पहुंचे। उन्होंने भारत के पहले निर्वाचित केंद्रीय विधान सभा अध्यक्ष विट्ठलभाई […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग