तालिबानियों के हमले में मारे गए 100 नागरिक, अब भी जमीन पर पड़े हैं शव

Indiareporter Live
शेयर करे

कंधार 23 जुलाई 2021। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में कथित तौर पर 100 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। अफगानिस्तान का गृह मंत्रालय हिंसा व हत्याओं की इन घटनाओं के लिए तालिबान को जिम्मेदार मान रहा है। इससे पहले कहा जा रहा था कि तालिबान ने अफगानिस्तान के 90 फीसद बॉर्डर इलाकों पर अपना कब्जा कर लिया है। पिछले हफ्ते तालिबान ने स्पिन बोल्डर जिले पर भी हमला किया था। 

अफगानिस्तान में शोक का माहौल

100 लोगों के मारे जाने से पूरे अफगानिस्तान में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह 100 शव अभी भी जमीन पर ही पड़े हैं। तालिबान ने कब्जा करने के बाद नागरिकों के घरों को लूट लिया, वहां अपने झंडे फहराये और मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, तालिबान ने इन मौतों की जिम्मेदारी नहीं ली है। उसने नागरिकों की हत्या में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मीरवाइस स्टेनकजई ने कहा, ‘अपने पंजाबी आकाओं (पाकिस्तान) के आदेश पर क्रूर आतंकवादियों ने स्पिन बोल्डक के कुछ इलाकों में निर्दोष अफगानों के घरों पर हमला किया, घरों को लूट लिया और 100 निर्दोष लोगों को शहीद कर दिया। इससे ही क्रूर दुश्मन के असली चेहरे का खुलासा होता है।’

घटना से संबंधित एक वीडियो फ़ुटेज जारी

बता दें पिछले हफ्ते तालिबान ने स्पिन बोल्डक पर कब्जा कर लिया था और इसके बाद तोड़फोड़ की थी। फ्रांस 24 ने इस घटना से संबंधित एक वीडियो फ़ुटेज जारी किया जिसमें तालिबान के कई सदस्यों को शहर में तोड़फोड़ करते, घरों को लूटते और सरकारी अधिकारियों के वाहनों को जब्त करते हुए देखा गया, जो इलाका छोड़कर भाग गए थे। उन्हें बाजार में मोटरसाइकिल पर घूमते और उस इलाके को लूटते देखा गया जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत तक सीधी पहुंच मुहैया कराता है। उन्होंने एक घर में तालिबान के झंडे भी फहराए।

कंधार की प्रांतीय परिषद के एक सदस्य ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने ईद से एक दिन पहले उसके दो बेटों को घर से निकाल दिया और फिर उनकी हत्या कर दी । अफगान सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, स्पिन बोल्डक में कई नागरिकों के शव अभी भी जमीन पर पड़े हैं। इस बीच, तालिबान ने नागरिकों की हत्या में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। 

Leave a Reply

Next Post

जमीन पर कर रहे ढेर, अब आसमान पर भी करेंगे मार, एंटी-ड्रोन सिस्टम को सीमा पर टेस्ट करेगा BSF

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को वास्तविक परिस्थितियों में टेस्टिंग के लिए जम्मू और पंजाब सेक्टरों में प्रोटोटाइप एंटी-ड्रोन सिस्टम लाने के लिए कहा है। बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में कर्नाटक […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही