जमीन पर कर रहे ढेर, अब आसमान पर भी करेंगे मार, एंटी-ड्रोन सिस्टम को सीमा पर टेस्ट करेगा BSF

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को वास्तविक परिस्थितियों में टेस्टिंग के लिए जम्मू और पंजाब सेक्टरों में प्रोटोटाइप एंटी-ड्रोन सिस्टम लाने के लिए कहा है। बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में कर्नाटक के कोलार में बीएसएफ अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष डीआरडीओ फैसिलिटी में नियंत्रित परिस्थितियों में एंटी ड्रोन सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। पाकिस्तान स्थित इस्लामवादी और खालिस्तानी आतंकी समूह भारत के भीतर, विशेष रूप से जम्मू- कश्मीर और पंजाब में अपने आतंकी नेटवर्क को पश्चिमी सीमाओं के पार हथियारों, विस्फोटकों और गोला-बारूद की सप्लाई के लिए मानव रहित ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

इधर, आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां अखनूर में सेना ने एक विशाल पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। इस ड्रोन के साथ पुलिस ने 5 किलो IED भी बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर के कनाचक इलाके में पुलिस ने एक ड्रोन को मार गिराया है। माना जा रहा है कि विस्फोटकों के साथ इस ड्रोन को सीमा पार से भेजा गया था।  बता दें कि 27 जून को वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमलों के बाद से अलग-अलग जगह पर ड्रोन देखे जाने की घटनाएं हो रही हैं। वायुसेना स्टेशन पर भी तीन बार ड्रोन देखे जाने की सूचना सामने आई। लेकिन ड्रोन का पता नहीं लग सका।

बता दें कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हुए हमले को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और आज एक बार फिर से ड्रोन देखा गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इसे देखते ही पुलिस ने ढेर कर दिया। सीमा के पांच किलोमीटर भीतर इस ड्रोन को ढेर किया गया है। पुलिस की मानें तो इस ड्रोन से पांच किलोग्राम विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार तड़के की है। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश में लगातार सुबह के समय ही ड्रोन के देखे जाने की घटना सामने आई है। एक अन्य घटना में बारामूला के सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को एनकाउंटर के दौरान मार गिराया है। आतंकियों के होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें हाउस-टू-हाउस सर्च में पुलिस ने आतंकियों से सरेंडर करने को कहा, मगर उन्होंने सुरक्षाबलों के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे दो आतंकी मार गिराए। 

Leave a Reply

Next Post

आयरलैंड के खिलाफ डेविड मिलर ने अकेले दम पर साउथ अफ्रीका को दिलाई जीत, सीरीज पर भी कब्जा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों वनडे इंटरनेशनल सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर छूटी, लेकिन टी20 सीरीज में मेहमान टीम का दबदबा देखने को मिला। साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं