रेल ट्रैक पर बैठे गन्ना किसान, दी चेतावनी-सरकार ने दिखाई बेरुखी तो करेंगे पंजाब बंद की कॉल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 21 अगस्त 2021। पंजाब के जालंधर में गन्ना किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर दिया है। किसान राज्य सरकार से उनकी बकाया राशि का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के एमएस राय ने कहा कि अगर सरकार ने शनिवार शाम तक हमारे साथ बातचीत नहीं की, तो हम पंजाब बंद का आह्वान करेंगे। राखी के कारण हम कल से बंद करने से बचने की कोशिश करेंगे। किसानों ने पहले धन्नोवाली के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया, उसके बाद रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और उनके समर्थक रेलवे ट्रैक पर जा बैठे। इसलिए ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया गया। किसानों ने सड़क मार्ग से जाने वाले वाहनों और रेलमार्ग को पूरी तरह से ठप कर दिया। इस वजह से बस स्टैंड के भीतर ही बसों का जमावड़ा लग गया है।

यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक लुधियाना और चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन सुचारू नहीं हो पाया। किसानों के प्रदर्शन के कारण सरकारी व निजी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि किसानों के धरने के कारण बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। धरने के कारण अवरुद्ध हुए ट्रैफिक का असर कार्यालयों की हाजिरी पर भी देखने को मिला। कई सरकारी एवं निजी कार्यालयों में जालंधर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के आवागमन का एकमात्र साधन बस ही है। बहुत सारे लोग अपने दफ्तर जाने के लिए इन बसों पर ही निर्भर है लेकिन बस सेवा के बंद हो जाने के कारण ऐसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

लुधियाना-अमृतसर और जम्मू ट्रैक पर बैठे किसान, रेलवे ने रद्द की पांच ट्रेनें

पंजाब में एक बार फिर किसान आंदोलन की वजह से माहौल गरमा गया है। लुधियाना-अमृतसर और लुधियाना-जम्मू रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों की वजह से शुक्रवार को आधा दर्जन ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द कर दिया गया तो कुछ को बदले मार्ग से गंतव्य की तरफ भेजा गया। उत्तर रेलवे सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को ट्रेन संख्या 02445 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 02425 नई दिल्ली-जम्मूतवी, 02265 दिल्ली-जम्मूतवी, 02266 जम्मूतवी-दिल्ली सराय रोहिला दूरंतो एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 02426 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द रही। हालात का जायजा लेने के बाद ट्रेनों को चलाने के संबंध में आगामी फैसला लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

करण मेहरा से झगड़े के बाद अब बेटे की कस्टडी चाहती हैं निशा रावल, कहा- ‘एलिमनी नहीं मांगी’

शेयर करेनई दिल्ली 21 अगस्त 2021। टीवी अभिनेता करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। निशा का कहना था कि करण का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी किया था। बाद […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल