रुपयों का थैला हाथ से छिनकर फरार हुए बदमाश, बैंक से 70 हजार निकालकर लाया था शख्स

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़ 06 नवंबर 2025। जिले में एक शख्स लूट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वह बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा है। इस बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुकडेगा के रहने वाले अर्जुन दास महंत 57 साल ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह बाइक से बैंक गया था, जहां अपने खाता से 70 हजार रुपये निकाल कर उसे कपडे के थैला में रखकर वापस अपने गांव लौट रहा था। बाइक सवार मदनलाल भगत और अर्जुन दास महंत जब कोतबा बाईपास के पास पहुंचे ही थे कि पीछे की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए जिसमें बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने था तो दूसरे ने कपड़े से चेहरा ढ़का हुआ था।

पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथ से थैला को झपटामारकर छिन लिया और कोतबा की और भागने लगे। अचानक घटी इस घटना के बाद आरोपियों का पीछा करने के दौरान बूढ़ीकूटेन के पास थैला एवं कागजात मिले और उसमें रुपये नहीं था। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद आरोपियों  का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत लैलूंगा थाने में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Leave a Reply

Next Post

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसे शातिर, कही ऐसी बात कि डर गए लोग; लाखों की चोरी कर हुए फरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुर्ग 06 नवंबर 2025। उतई थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी बनकर लाखों रुपये के चोरी की घटना सामने आई है। दरअसल, आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे और उसके परिवार वालों को धमकाया कि उनके घर में ड्रग्स और गांजा छुपाकर रखा गया है। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां