बंगाल में पटाखों पर लग सकता है पूरी तरह से बैन, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 29 अक्टूबर 2021। पश्चिम बंगाल में काली पूजा, छठ पूजा, दिवाली समेत कई उत्सवों पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से रोक लग सकती है। कोलकाता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पटाखों पर पूरी तरह से रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार की ओर से इससे पहले ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई थी। ममता सरकार के इस आदेश को चुनौती देते हुए ही अर्जी दाखिल की गई है। मंगलवार को ही बंगाल सरकार ने आदेश जारी किया था कि छठ पूजा और काली पूजा के दौरान दो घंटे तक पटाखे फोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल के मौके पर 35 मिनट के लिए छूट का आदेश दिया गया था। 

उस आदेश को चुनौती देते हुए ही हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें पटाखों पर कंप्लीट बैन की मांग की गई है। हाल ही में कोलकाता के प्रमुख डॉक्टरों, पर्यावरण एक्सपर्ट, मेडिकल एसोसिएशंस ने सीएम ममता बनर्जी को एक चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगाया जाए। इस साल पूरे देश में 4 नवंबर को दिवाली मनाई जानी है। इस दौरान भी सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई है। पश्चिम बंगाल में त्योहारों पर ढील के खिलाफ कोर्ट में अर्जी ऐसे समय में दाखिल की गई है, जब कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने भी पश्चिम बंगाल में कोरोना के केसों को लेकर चेतावनी दी है। राज्य में डॉक्टरों की एक एसोसिएशन के महासचिव मानस गुमटा ने कहा, ‘दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कोलकाता और पूरे प्रदेश में कोरोना के केसों में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। अब हमें काली पूजा के मौके पर कुछ नियंत्रण रखना चाहिए और पटाखे आदि से बचना चाहिए। इससे फैलने वाले धुंआ और प्रदूषण कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए और ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला होगा।’

Leave a Reply

Next Post

T20 World Cup: टी-20 में बतौर कप्तान केन विलियमसन पर भारी पड़े हैं विराट कोहली, आंकड़े कर रहे टीम इंडिया की जीत की ओर इशारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2021। टी-20 विश्व कप 2021 में 31 अक्टूबर की रात टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम के लिए बड़ी रात साबित होने वाली है। इस अहम मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी तो वहीं […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'