हमारे पास योगी नहीं भोगी हैं, लाउडस्पीकर पर राज ठाकरे ने की यूपी के सीएम की तारीफ, उद्धव पर तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 28 अप्रैल 2022। लाउडस्पीकर विवाद को जन्म देने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने योगी की तारीफ करते हुए महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर तंज भी कसा और उन्हें भोगी बता डाला है।

राज ठाकरे ने ट्वीट करके माराठी और अंग्रेजी में लिखा, ”धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को पूरे दिल से बधाई देता हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई ‘योगी’ नहीं है, हमारे पार भोगी हैं। मैं ईश्वर से सद्बुद्धि देने की पार्थना करता हूं।”

दरअसल इस विवाद की शुरुआत राज ठाकरे ने ही की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को कहा था। इसके बाद यह विवाद महाराष्ट्र से यूपी तक पहुंच गया। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर उतारने का आदेश देते हुए कहा कि यदि कहीं लाउडस्पीकर बज भी रहा है तो उसकी आवाज परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। यूपी में 72 घंटे के भीतर करीब 11 हजार लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में बीच बाजार मर्डर: शादी की सालगिरह के लिए खरीदारी करने निकला था युवक, बिलखती पत्नी लगाती रही मदद की गुहार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। देश की राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार सरेशाम बीच बाजार एक युवक की उसकी पत्नी के सामने चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त सचिन उर्फ बाबा (25) के रूप में हुई […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग