नहीं आएगी तीसरी लहर? एक दिन में मिले कोरोना के महज 13,058 नए केस, 164 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2021। देश में कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा कम होता दिख रहा है। बीते एक दिन में महज 13,058 नए संक्रमण के मामले मिले हैं, यह आंकड़ा बीते 231 दिनों में सबसे कम हैं। एक तरफ नए केसों में इतनी बड़ी कमी देखने को मिली है तो वहीं बीते 24 घंटों में 19,470 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। इसके साथ ही एक्टिव केसों का आंकड़ा भी घटते हुए 1,83,118 के स्तर पर आ गया है, जो 227 दिनों में सबसे कम है। कोरोना संक्रमण से देश को लगातार मिल रही राहत से अब यह संभावनाएं भी लगाई जाने लगी हैं कि शायद अब इसकी तीसरी लहर नहीं आएगी। बता दें कि एक्सपर्ट्स ने सितंबर या अक्टूबर के दौरान तीसरी लहर आने की संभावनाएं जताई थीं। 

अब जिस तरह से नए केसों में तेजी से कमी आ रही है और लोग रिकवर हो रहे हैं, उससे अनुमान लग रहा है कि शायद अब कोरोना की देश से छुट्टी ही हो जाए। एक तरफ केसों में कमी देखने को मिल रही है तो वहीं देश में तेजी से चल रहे टीकाकरण ने भी राहत दी है। अब तक देश में 98.67 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। यही नहीं इस सप्ताह के अंत तक यह आंकड़ा 1 अरब के पार पहुंच सकता है। केंद्र सरकार ने इस साल के अंत तक देश की समूची वयस्क आबादी का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य तय किया है। 

कोरोना का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए 98.14 फीसदी हो गया है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। अब तक देश में 3.34 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो कुल मामलों के मुकाबले एक्टिव केस फिलहाल 0.54% ही हैं। यह बीते डेढ़ सालों का सबसे निचला स्तर है। यही नहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से घटते हुए 1.36 फीसदी ही रह गया है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट अब 1.11% ही बचा है। यह आंकड़ा बीते 50 दिनों में सबसे कम है।

Leave a Reply

Next Post

हरीश रावत का बड़ा बयान: हाईकमान को सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर लेना चाहिए था, स्पष्ट संदेश जाता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 21 अक्टूबर 2021। पंजाब को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। राज्य के नेताओं के बीच घमासान का सिलसिला जारी है। वहीं हरीश रावत ने अब सार्वजनिक तौर पर नेतृत्व से पंजाब प्रभारी का पद छोड़ने की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण