यूपी के जालौन में बड़ा हादसा… डंपर से टकराई बारातियों को लेकर लौट रही बस, 5 की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जालौन 07 मई 2023। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बारातियों को लेकर जा रही बस एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, बस नंबर MP 30 P1127 बारातियों को लेकर जालौन थाना क्षेत्र के रामपुरा के ग्राम दुतावली आई थी. बस बारातियों को लेकर वापस ग्राम मडैला जा रही थी. उसी दौरान रास्ते में थाना माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

वाहन से टक्कर होने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई. इसमें 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जब आसपास के लोगों ने देखा तो आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा, जहां 3 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते झांसी रेफर कर दिया गया. हादसे में मरने वाले मडैला गांव के निवासी थे।

‘सामने से आ रहे डंपर से टकराई बस, मच गई चीख-पुकार’

प्रत्यक्षदर्शी राजेन्द्र ने बताया कि बारात लौट रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से बस टकरा गई. इसमें लोग हादसे का शिकार हो गए. टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात को लगभग 2 बजे सूचना मिली थी कि बारातियों को लेकर लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत गंभीर थी, उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

पुलवामा में बड़ी साजिश विफल, पांच किलो आईईडी बरामद, एक आतंकी मददगार गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुलवामा 07 मई 2023। कश्मीर घाटी के पुलवामा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने यहां एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही करीब पांच से छह किलो आईईडी को बरामद किया है। इस मामले में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल