आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2022 से हुई बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2022। आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए करो या मरा मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया। इसी के साथ दो बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई है। श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बाद सुपर-12 में जगह बनाने वाली तीसरी टीम आयरलैंड बन गई है। टूर्नामेंट की आखिरी और 12वीं टीम का फैसला स्कॉटलैंड बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले से होगा जो अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। आयरलैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 ही रन बना सकी थी। ब्रेंडन किंग ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी। आयरलैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए गैरेथ डेलानी ने 4 ओवर के कोटे में मात्र 16 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए थे। इसमें कप्तान निकोलस पूरन, रॉवमैन पॉवेल और एविन लुईस के बड़े विकेट शामिल थे।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (37) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 73 रन जोड़े थे। आयरलैंड के सामने विंडीज की गेंदबाजी एकदम फीकी नजर आई। एंड्रयू बालबर्नी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए लोर्कन टकर का साथ अंत तक दिया और आयरलैंड ने यह मैच 9 विकेट से अपने नाम किया। लोर्कन टकर ने 35 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए, वहीं स्टर्लिंग ने 66 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। स्टर्लिंग ने अपनी इस पारी में 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े। आयरलैंड ने यह मैच 15 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले राउंड में वेस्टइंडीज का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा। स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने वाली इस टीम को 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद निकलोस पूरन की टीम ने वेस्टइंडीज को जरूर 31 रनों से धूल चटाई थी, मगर सुपर-12 में पहुंचने के लिए उन्हें आयरलैंड को हराना जरूरी थी। बता दें, वेस्टइंडीज 2012 और 2016 में टी20 चैंपियन बन चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने किया अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2022। भारत ने आज सुबह 9:45 बजे ओडिशा के तट से अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अग्नि प्राइम मिसाइल अग्नि श्रेणी की मिसाइलों का एक नई पीढ़ी का उन्नत संस्करण है। इसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार