अमेरिका में उपद्रव मचाने की फिराक में खालिस्तान समर्थक, बढ़ाई गई भारतीय दूतावास की सुरक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 16 अगस्त 2023। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खालिस्तान समर्थक समूहों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को यहां भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा मुस्तैद रखी गई। भारतीय दूतावास में भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया था। इस देखते हुए खालिस्तान समर्थक समूहों ने दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। अलगाववादी सिखों का एक छोटा समूह मंगलवार सुबह दूतावास पर एकत्र हुआ। लेकिन यहां अमेरिका पार्क पुलिस, अमेरिका सीक्रेट सर्विस और वाशिंगटन डीसी पुलिस सहित काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों मौजूद रहे।

अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने अपने आधिकारिक आवास इंडिया हाउस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में अमेरिक में रह रहे भारतीय बड़ी संख्या में शामिल हुए। ज्ञात हो कि खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने 19 मार्च को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया था। भारतीय अमेरिकियों ने इसकी कड़ी निंदा की थी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उसी महीने खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने यहां भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन कर हिंसा भड़काने की कोशिश की थी, लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने समय पर कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक दिया था।  

Leave a Reply

Next Post

फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, पहाड़ों में मूसलाधार बारिश के बाद खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र में गत दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को दिल्ली में नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग