देश में कोरोना: तीन दिन से लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 34 हजार नए केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 सितम्बर 2021। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है।  बीते 24 घंटों में देशभर में 34,403 कोरोना मामले देखने को मिले हैं। हालांकि इस दौरान कुल 37,950 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। इस समय देश में कोरोना के 3,39,056 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने तीसरी लहर आने का संकेत देना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो सितंबर के आखिरी में तीसरी लहर दस्तक दे सकती है। अक्तूबर में तीसरी लहर पीक पर रहने की संभावना है। 

केरल में कोरोना के मामले जिस तेजी से घटने चाहिए उस रूप में नहीं घट रहा । यहां कोरोना का दैनिक आंकड़ा 20 हजार के ऊपर बना हुआ है। दक्षिण के राज्यों से कोरोना के सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।  तामिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच रिकवरी रेट  बढ़ने से कोविड के एक्टिव मामले घटे हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेस 97.65% पर है। वहीं कुल मामलों का 1.02% केस सक्रिय हैं। केरल में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए थे, जबकि 178 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही यहां कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Next Post

60 दिन बाद भी सीबीआई के हाथ खाली, अभी तक मास्टरमाइंड का नहीं हुआ खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 17 सितम्बर 20121। झारखंड के धनबाद में जज उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन दो माह गुजरने के बाद भी सीबीआई के हाथ खाली हैं। अभी तक सीबीआई को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस