तेलंगाना की मानसा वाराणसी बनीं मिस इंडिया, मान्या सिंह और मनिका शियोकांड रहीं रनर अप

indiareporterlive
शेयर करे

मानसा वाराणसी का जलवा, जीता फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब

फाइनेंशियस इनफॉर्मेशन एक्सचेंज एनालिस्ट हैं मानसा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

23 वर्षीय फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट मानसा वाराणसी ने VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीत लिया है. फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीएलसीसी टॉप 3 विनर्स के नाम की घोषणा की गई है. 10 फरवरी को आयोजित किए गए फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले में तेलंगाना की मानसा ने जहां मिस इंडिया का क्राउन जीता वहीं मान्या सिंह और मनिका शियोकांड फर्स्ट व सेकेंड रनर अप रहीं.

टॉप-5 में शामिल रहीं ये ब्यूटी क्वीन

खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा, रति हुलजी और मनिका शेओकांड फेमिना मिस इंडिया 2020 की टॉप 5 में शामिल रहीं.

कहां आयोजित हुआ था इवेंट?

VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले का आयोजन मुंबई के प्लश होटल में किया गया. वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया, अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट जैसे तमाम दिग्गज सितारे इस खास इवेंट में शरीक हुए. बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया जबकि नेहा धूपिया इस मेगा इवेंट की ऑफिशियल पेंजेन्ट रहीं.

इवेंट में शामिल हुए ये दिग्गज सितारे

पुलकित सम्राट और चित्रांगदा सिंह इस फिनाले इवेंट के पैनलिस्ट रहे और वाणी इस रात की स्टार परफॉर्मर रहीं. आउटफिट की बात करें तो नेहा धूपिया ने ब्लू एंड व्हाइट कलर का स्टाइलिश आउटफिट कैरी किया जबकि चित्रांगदा खूबसूरत यलो आउटफिट में नजर आईं. अपारशक्ति और पुलकित सम्राट सूटेड-बूटेड अंदाज में इस खास रात पर नजर आए जबकि वाणी ने शिमरी डार्क ड्रेस पहनी हुई थी.

Leave a Reply

Next Post

भारत में बनी वैक्सीन की जय-जय, Oxford-AstraZeneca की वैक्सीन को WHO की हरी झंडी, 65 पार और कोरोना के नए वैरिएंट पर भी है असरदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 फरवरी 2021। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अब तक कारगर साबित हुए एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की कोविड-19 वैक्सीन को अब दुनिया ने भी सलाम कर दिया है। एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंजूरी दे दी है। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां