चीन सीमा पर गए माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले माउंटेनियर 7 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 अगस्त 2022। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंटेनियर या पर्वतारोही तापी मरा कथित रूप से पिछले सात दिनों से लापता हैं. बताया जा रहा है कि वो चीन के साथ सीमा पर पूर्वी कामेंग जिले में बर्फ से ढके माउंट क्यारीसाटम का पता लगाने के लिए एक मिशन पर थे. उनके सहयोगी निकू दाओ भी लापता हैं, जो उनके साथ ही मिशन पर गए थे. अधिकारियों ने कहा कि घने जंगलों से होते हुए खयारव साटम के बेस कैंप तक पहुंचने में लगभग 6-7 दिन लगते हैं. अधिकारियों ने बताया कि उनकी खोज के लिए दो हेलिकॉप्टर बुलाई गई और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उनकी तलाश नहीं हो सकी.

मंगलवार को राज्य के स्पॉर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स मंत्री मामा नाटुंग ने बताया कि “ख़राब मौसम की वजह से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है और एडमिनिस्ट्रेशन को पैदल ही सर्च ऑपरेशन जारी रखने को कहा गया है.” माउंटेनियरिंग और पैराग्लिडिंग एसोसिएशन ने भी राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मदद की अपील की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता विजय सोनम ने बताया कि एवरेस्टर पिछले सात दिनों से बेस कैंप पर नहीं लौटे. उन्होंने सीएम पेमा खांडू से एनडीआरएफ की टीम भेजकर तलाशी अभियान चलाने का अनुरोध किया.

37 वर्षीय तापी मरा ने साल 21 मई 2009 को माउंट एवरेस्ट फतह किया था. वो ऐसा करने वाले अरुणाचल प्रदेश के पहले शख़्स हैं. इस बार वो रुणाचल प्रदेश में मौजूद सबसे ऊंची चोटी माउंट क्यारीसाटम, जिसकी ऊचाई लगभग 7,047 मीटर है- पर गए थे. राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्वीट कर उनके सुरक्षित होने की उम्मीद जताई और बताया कि राज्य का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट उनकी तलाश में लगा है.

तलाशी के लिए बनाई गई टीम

इस बीच स्टेट डिजाज्सटर मैनेजमेंट के अध्यक्ष ने कहा कि बैस कैंप से तापी मरा के बारे में जानकारी लेने के लिए एक टीम को अंतिम गांव लंगचू भेजा गया है. उन्होंने बताया, इनके अलावा तीन माउंटेनियर और 15 पोटर की एक टीम भी बनाई गई है. उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्था कर ली गई है और टीम अंतिम गांव के लिए 31 अगस्त को रवाना होगी, जहां बेस कैंप पहुंचने में छह दिनों का समय लगेगा.

Leave a Reply

Next Post

सामंथा का फिर दिखेगा एक्शन अवतार, इस दिन रिलीज होगा यशोदा का टीजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 31 अगस्त 2022। सामंथा रुथ की आने वाली फिल्म ‘यशोदा’ को लेकर नई अपडेट सामने आई है. ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें सामंथा मुख्य किरदार में नजर आएंगी. पिछले कई महीनों से चले इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. जिसके […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर