सीएम का आदेश- दो लाख से कम आय वाली पंचायतों को मिलेंगे 20-20 हजार रुपये

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने कोविड-19 के प्रकोप की रोकथाम के लिए गांवों में स्वच्छता गतिविधियों के लिए पंचायतों को 20-20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। दो लाख रुपये से कम आय वाली पंचायतों को यह राशि दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि

गांवों में स्वच्छता गतिविधियों के लिए विभिन्न जिलों ने अतिरिक्त धनराशि की मांग की थी।राज्य सरकार ने स्व संसाधनों वाली ग्राम पंचायतों को स्वयं स्वच्छता गतिविधियों को संचालित करने के लिए कहा है। अपने स्वयं के संसाधनों (एफडी पर प्राप्त ब्याज आय सहित) से दो लाख रुपये से कम की वार्षिक आय वाली ग्राम पंचायतों को 20-20 हजार रुपये जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्तों को कहा है कि वे अपने संबंधित जिलों की ऐसी ग्राम पंचायतों का विवरण दें जिनकी वार्षिक आय अपने स्वयं के संसाधनों (एफडी से ब्याज आय सहित) से दो लाख रुपये से कम है ताकि आवश्यक धन राशि जारी की जा सके। जो ग्राम पंचायतें इन मानदंडों के अंतर्गत नहीं आती हैं, वे स्वयं के संसाधनों से 20,000 रुपये तक स्वच्छता गतिविधियों पर खर्च करेंगी।

Leave a Reply

Next Post

पुनिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के साथ की बैठक, सिंहदेव ने लॉकडाउन 14 दिन और बढ़ाने की रखी मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्रियों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत रूप से बैठक ली. बैठक के […]

You May Like

नो-एंट्री में घुसे 7 भारी वाहन पकड़ाए....|....छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए:किराया बढ़ाने की मांग....|....एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ....|.... दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी, जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे....|....डायन होने के शक में महिला को बनाया बंधक....|....इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी....|....खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव....|....टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म....|....प्रदेश में स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे - कांग्रेस....|....टेस्ट मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भारी अंतर ने खोली पोल, स्मार्ट मीटर फेल तो जनता से वसूली कैसी? - कांग्रेस