भारतीय मूल के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद ने स्पेसशिप पर दिखाया तिरंगा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2024। भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा समेत छह लोगों ने रविवार को अंतरिक्ष की सैर की। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल (एनएस-25) ने सभी छह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अमेरिका के पश्चिमी टेक्सास से स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह 9.36 बजे उड़ान भरी। इसी के साथ भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनकर इतिहास रच दिया। ब्लू ओरिजिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में थोटाकुरा अंतरिक्ष में एक छोटा भारतीय झंडा दिखाते हुए दिख रहे थे।

छह लोगों की इस टीम में अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुने गए 90 वर्षीय एड ड्विट भी शामिल थे। उन्होंने 60 साल बाद अंतरिक्ष की उड़ान भरी। बता दें कि अमेरिकी वायुसेना में कैप्टन रहे एड ड्विट का अंतरिक्ष यात्री के रूप में 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने चुनाव किया था, लेकिन किसी कारण से वह 1963 में अमेरिकी उड़ान में नहीं जा सके थे।

अंतरिक्ष यात्रियों में गोपी थोटाकुरा और एड ड्विट के अलावा उद्यमी मेसन एंजेल, फ्रांसीसी शराब कंपनी मोंट-ब्लैंक के संस्थापक सिल्वेन चिरोन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उद्यमी केनेथ एल हेस और सेवानिवृत्त लेखाकार कैरोल स्कॉलर शामिल थे।

कौन हैं गोपीचंद थोटाकुरा
आंध्र प्रदेश में जन्मे गोपीचंद थोटाकुरा ने अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया है। वह 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इसी के साथ वह पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक भी बन गए। गोपी एक पायलट और एविएटर हैं। गोपी अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।

Leave a Reply

Next Post

निज्जर हत्या के आरोपी चारों भारतीय नागरिकों की कनाडा की अदालत में हुई पेशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ओटावा 22 मई 2024। खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपी चार भारतीय नागरिकों को कनाडा की एक अदालत ने समुदाय के लोगों से संपर्क नहीं रखने का आदेश दिया। कनाडा की अदालत में इस मामले में पहली बार आरोपियों को पेश किया गया। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां