कोविड-19 : चीन, यूरोप, दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ने लगे केस, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने किया अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2022। चीन, दक्षिण पूर्व एशिया व यूरोप में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से अधिकारियों को चौकन्ना रहने व निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। हालात की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने बुधवार को अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देशभर में अत्यधिक सतर्कता बरतें और बड़े पैमाने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराएं। जीनोम सीक्वेंसिंग से यह पता लगाया जा सकता है कि कोरोना वायरस कोई नया स्वरूप तो धारण नहीं कर रहा है। उच्च स्तरीय बैठक में मंडाविया ने देश में महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने 27 मार्च से शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर भी बैठक में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। हालांकि इस बारे में पूर्व में जारी आदेश को वापस लेने का फैसला नहीं हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चूंकि पड़ोंसी देशों, खासकर चीन, सिंगापुर, विएतनाम व यूरोप में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, इसलिए यह समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मंडाविया ने महामारी प्रबंधन को लेकर तीन महत्वपूर्ण निर्देश दिए। पहला यह कि निगरानी बढ़ाई जाए, जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाई जाए और उच्च स्तरीय सतर्कता बरती जाए। 

देश में चौथी लहर के संकेत नहीं : नरेंद्र कुमार

देश में फिलहाल चौथी लहर के कोई संकेत नहीं हैं। कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. नरेंद्र कुमार का कहना है, देश में कोरोना बढ़ने की संभावना कम है। भारत और बाकी देशों के बीच काफी असमानताएं हैं। कोरोना महामारी में इस असमानता की भूमिका काफी अहम है, क्योंकि शुरुआत से अब तक यह बीमारी हर देश में अलग असर दिखा रही है। वायरस में नए बदलाव को लेकर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी चल रही है। अभी तक की निगरानी में उन्हें कोई नया म्यूटेशन नहीं मिला है। उन्होंने बताया, जीनोम सीक्वेसिंग के दौरान वायरस में किसी बदलाव की जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना: चीन में बढ़ते मामलों के बीच भारत को राहत, बीते 24 घंटों में केवल 2539 मरीज, 60 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2022। चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों ने जहां अन्य देशों की चिंता बढ़ा दी है वहीं भारत में फिलहाल राहत की खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक