कोरोना: चीन में बढ़ते मामलों के बीच भारत को राहत, बीते 24 घंटों में केवल 2539 मरीज, 60 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2022। चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों ने जहां अन्य देशों की चिंता बढ़ा दी है वहीं भारत में फिलहाल राहत की खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 2,539 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 60 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 30 हजार, 799 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,54,546) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह केवल 0.35 फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 144 नए कोरोना के मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में 144 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 1 की मौत हो गई। जबकि महानगर में 620 सक्रिय मामले हैं जिनका कि इलाज चल रहा है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 18,63,345 हो चुकी है और अब तक कुल मौतों की संख्या 26,144 हो गई है। जारी डाटा के मुताबिक मंगलवार को 36,625 सैंपल की जांच की गई थी जिसमें से 144 संक्रमित पाए गए।

भारत ने ओमिक्रॉन के उछाल को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया: स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत ने अन्य देशों की तुलना में ओमिक्रॉन के उछाल को काफी बेहतर तरीके से प्रबंधित किया। आज वैश्विक स्तर पर कोरोना के 15-17 लाख मामले सामने आ रहे हैं लेकिन भारत में रोजाना लगभग 3000 मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।

चीन में फूटा कोरोना बम
चीन में पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 5,280 नए मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 3,507 घरेलू केस हैं। महामारी की वुहान से हुई शुरुआत के बाद से दूसरी बार ये सर्वाधिक मामले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के 13 शहरों और काउंटियों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया स्वरूप देश में फैल चुका है। मौजूदा लहर में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलिन प्रांत है। इसके अलावा चीन का तकनीकी हब कहे जाने वाले शेनझेंग प्रांत में भी सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं। कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के कारण करीब 5 करोड़ चीनी नागरिक अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। देश भर में करीब 13 शहर मंगलवार तक पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं और कई अन्य शहरों में भी आंशिक तालाबंदी की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

बालीगंज उपचुनाव: नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा हलीम मैदान में, CPI ने बनाया उम्मीदवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 17 मार्च 2022। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने बालीगंज उपचुनाव में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी सायरा हलीम को उम्मीदवार बनाया है। वाम दल ने बुधवार को यह घोषणा की। उनका सामना तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो से होगा। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक