बारिश की वजह से हादसा: पिलर धसने से मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत; मची चीख-पुकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मैनपुरी 29 अगस्त 2024। मैनपुरी जिले के बिछवां इलाके के गांव विरायमपुर में गुरुवार की सुबह एक सेवानिवृत्त सैनिक के मकान का लिंटर अचानक पिलर धसने के बाद भर भराकर गिर गया। मलबे के नीचे घर की तीन महिलाएं दब गईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबा को हटाया। शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है। थाना क्षेत्र के गांव विरायमपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक कौशलेंद्र यादव गुरुवार की सुबह घर के बाहर बंधे मवेशियों को चारा डाल रहे थे। बहुएं नीलम (32) पत्नी सुनील, प्रीति (28) पत्नी संजीव, अनुपम (25) पत्नी रजनेश घरेलू कामकाज निपटा रहीं थीं। तभी बारिश में कमजोर हुआ पिलर धंस गया और मकान का लिंटर भरभराकर घर में मौजूद तीनों महिलाओं पर गिर गया। 

मकान की लिंटर गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद बिछवां, भोगांव आदि थानों का फोर्स गांव पहुंच गए। करीब एक घंटे चली कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर नीलम, प्रीती और अनुपम के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतकों के घर में चीख पुकार मची है।

Leave a Reply

Next Post

इसरो की कामयाबी: देश के पहले अंतरिक्ष आधारित रिसीवर का काम शुरू; सहारा रेगिस्तान, प्रशांत महासागर का भेजा डाटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 29 अगस्त 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को बताया कि ईओएस-08 उपग्रह पर जीएनएसएस-रिफ्लेक्टोमेट्री (जीएनएसएस-आर) उपकरण ने काम करना शुरू कर दिया है। यह भारत का पहला अंतरिक्ष आधारित रिसीवर है, जिसे अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी-इसरो) ने विकसित किया है। जीएनएसएस-आर ने पहला डाटा […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही