गाजा के पीडितों के लिए भारत ने भेजी आपात सहायता सामग्री, C-17 विमान मिस्र के हवाई अड्डे के लिए रवाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 19 नवंबर 2023। गाजा के लिए आपातकालीन सहायता लेकर एयरफोर्स का दूसरा विमान मिस्र के एल अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। सी-17 विमान गाजा में चल रहे इस्राइल-हमास युद्ध में फंसे नागरिकों के लिए 32 टन सहायता लेकर रविवार को रवाना हुआ।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हम फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता देना जारी रखेंगे। मिस्र के एल अरिश हवाई अड्डे के लिए सी-17 विमान 32 टन सहायता लेकर रवाना हुआ। बता दें भारत ने इससे पहले इस्राइली बलों के हमलों के कारण फंसे नागरिकों के लिए 38 टन मानवीय राहत भेजी थी। सहायता पैकेज में तरल पदार्थ और दर्द निवारक दवाएं शामिल थीं। लगभग 32 टन वजनी आपदा राहत सामग्री में अन्य वस्तुओं के अलावा टेंट, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, जल शोधन गोलियाँ भी शामिल थीं।

बागची बोले- भारत ने फलस्तीन के लोगों के लिए भेजी मानवीय सहायता
सोशल मीडिया पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता भेजता है। फलस्तीन के लोगों के लिए 32 टन आपदा राहत सामग्री मिस्र के एल अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, स्वच्छता सुविधाएं और जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में कहा कि भारत क्षेत्र में प्रभावित नागरिकों को अधिक मानवीय सहायता भेजने की योजना बना रहा है। भारत ने गाजा में चल रहे सैन्य अभियानों में नागरिक हताहतों से बचने की जरूरत पर जोर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट में अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि पश्चिम एशिया की घटनाओं से नई चुनौतियां उभर रही हैं। उन्होंने सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हमास के आतंकवादी हमलों की भारत की निंदा को दोहराया और रेखांकित किया कि नई दिल्ली ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता भी भेजी है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई एयरपोर्ट ने फिर रचा इतिहास, एक दिन में रिकॉर्ड 1,61,760 यात्रियों को दी सेवाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 19 नवंबर 2023। मुंबई एयरपोर्ट ने ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ एक और नया मील का पत्‍थर स्‍थापित किया है. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ 1,61,760 यात्रियों को सेवाएं दी गई हैं. बता दें कि सीएसएमआईए […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल