मुस्लिमों को सरकारी नौकरी नहीं मिलनी, 2 बच्चों वाले नियम पर ध्यान न दें: अजमल

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी : असम सरकार ने हाल ही में एक नियम तय किया है जिसके तहत दो से ज्यादा बच्चों वाले दंपती को सरकारी नौकरी में नहीं रखा जाएगा। सरकार के इस फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है। एआईयूडीएफ अध्यक्ष और लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि मुस्लिमों को इस नियम की चिंता नहीं करनी चाहिए, उन्हें तो वैसे भी सरकारी नौकरी से बाहर रखा ही जाएगा।

अजमल ने कहा, ‘हम जानते हैं कि बीजेपी सरकार के दौरान मुस्लिमों की जमकर उपेक्षा की जाती है। वर्तमान सरकार के दौरान सरकारी नौकरी मिलने के उनके आसार वैसे ही ना के बराबर हैं, तो उन्हें दो बच्चों की नीति फॉलो करने की क्या जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे धर्म में ऐसा कोई नियम नहीं है। मैं मुस्लिम युवाओं से अपील करूंगा कि वे अपना खुद का कारोबार शुरू करें, जिससे कई लोगों को रोजगार मिल सके।’
बता दें कि मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली राज्य की बीजेपी सरकार ने हाल ही में फैसला लिया है कि जनवरी 2021 से सरकारी नौकरी के लिए तय नियमों में दो बच्चों का नियम भी जोड़ा जाएगा। इसके तहत जिस शख्स या महिला के दो से ज्यादा बच्चे होंगे, उसे सरकारी नौकरी के काबिल नहीं माना जाएगा। अजमल सरकार के इसी फैसले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बीजेपी प्रवक्ता सैयद मोमीनुल औवल ने बीजेपी सरकार में मुस्लिमों को नौकरी ना मिलने के अजमल के दावे पर निशाना साधते हुए कहा कि कई मुस्लिम युवाओं को बीजेपी सरकार के दौरान नौकरी मिली हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार ने जब दो बच्चों की नीति बनाई, उस वक्त किसी धर्म को ध्यान में नहीं रखा था। यह फैसला जनसंख्या विस्फोट के मद्देनजर लिया गया। मगर अजमल ने जिस तरह इसे धर्म से जोड़ा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।’

Leave a Reply

Next Post

धन्नो की हालत इस कदर खराब है कि वो कभी भी जिंदगी की जंग हार सकती है......!

शेयर करेबस्तर : धन्नो नाम सूनते ही हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर फिल्म शोले की तांगा खींचने वाली उस घोड़ी की याद आ जाती है, जिसे फिल्म की अभिनेत्री हेमा मालिनी चलाती हैं. लेकिन आज हम एक और धन्नो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों जिम्मेदारों […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट