ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: रफ्तार का कहर! ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, 5 जवानों की मौत, 3 गंभीर घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 22 फरवरी 2026। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रेलर द्वारा पुलिस की बोलेरो गाड़ी को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सुबह के समय झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास हुई। ड्यूटी पर जा रही पुलिस की बोलेरो को सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर कर्मी काशीराम भोई, एपीआर कर्मी देबदत्त सा, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस विभाग ने मृत जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।

दुर्घटना में घायल तीन अन्य कर्मियों जिनमें आर्म्ड पुलिस रिजर्व (APR) के दो सदस्य और एक सार्जेंट शामिल हैं  को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही, नींद या वाहन में तकनीकी खराबी जैसे कारणों की जांच की जा रही है।

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिलेभर में शोक की लहर है। अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा ने लगाए चार चांद; देखिए 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ की झलकियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2026। केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स को साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। सितारों की मौजूदगी में जगमगाई […]

You May Like

दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र....|.... करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद....|....जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप....|....सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम बघेल के ओएसडी रहे बोरघरिया के खाते में जमा मिले 66.64 लाख रुपये....|.... बाबा महाकाल की सवारी में अनधिकृत मुखौटों को लेकर बवाल....|....शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी....|....एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे....|....जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त....|....रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?....|....कभी भारत को तोड़ा था अब खुद टूटेगा ब्रिटेन