हनुमानगढ़ी के संत बोले- ‘साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया अब मेडल लाकर दिखा दें, तो हम उन्हें एक करोड़ रुपये देंगे’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जून 2023। महिला पहलवान खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अयोध्या हनुमानगढ़ी के संतों का समर्थन मिल चुका है। संतों ने अब खुलकर बृजभूषण का साथ देना शुरू कर दिया है। इसी के चलते संतों ने पहलवान खिलाड़ियों साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया अब मेडल लाकर दिखा दें, तो हनुमानगढ़ी के संत उन्हें एक करोड़ रुपये देंगे।

बता दें कि, हनुमानगढ़ी के संतों ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण को अपना समर्थन दे दिया है। अयोध्या के संत बृजभूषण शरण के समर्थन में लामबंद हो गए हैं और खुलकर सामने आ रहे है। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि, अगर उन्हें बीजेपी सांसद के लिए दिल्ली जाना पड़ा या फिर भारत बंद करना पड़ा तो वो इसके लिए भी तैयार है। उन्होंने एक अखाड़े पर उनके खिलाफ साजिश किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक बृजभूषण के साथ खिलाड़ियों की जितनी भी फोटो सामने आई हैं उसमें वो टेंशन में नहीं बल्कि मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर खिलाड़ी अपना मेडल गंगा में फेंकना चाहते हैं तो मेडल के साथ नौकरी और पैसे भी लौटा दे।

हनुमानगढ़ी के संतों ने दी खिलाड़ियों को चुनौती
हनुमानगढ़ी के संतों ने साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया को भी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया अब मेडल लाकर दिखा दें, तो हनुमानगढ़ी के संत उन्हें एक करोड़ रुपये देगे। इससे पहले अयोध्या में साधु संतों ने बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में 5 जून को एक विशाली रैली का आह्वान किया था, जिसमें लाखों लोगों के आने की उम्मीद जताई गई थी। लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें ये रैली करने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद बृजभूषण अब अपने संसदीय क्षेत्र में ताकत दिखाएंगे। इसी के चलते वह करनैलगंज में 11 जून को बड़ी रैली करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जून 2023। मंडलायुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के 23 साल पुराने मामले में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी करते हुए नौ […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान