रिलीज़ हुआ संग्राम सिंह की फ़िल्म ‘उड़ान जिंदगी की’ का टीज़र

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 23 फरवरी 2024। कॉमन वेल्थ हैवी लेफ्टर गोल्ड मेडलिस्ट और युवाओ के बीच अपनी पहलवानी से खास पहचान बना चुके रेसलर संग्राम सिंह की फ़िल्म ‘उड़ान जिंदगी की’ का टीज़र रिलीज हो चुका हैं। हालांकि फिल्म का ट्रेलर आना बाकी हैं लेकिन टीज़र ही अपने आप में जीवन के उतार-चढ़ाव और उससे मिलनेवाली सीख के बारें में बताती हैं। टीजर के शुरुवात ही संग्राम सिंह के आवाज से होती हैं जहाँ वो कहते हैं कि,” ‘ अगर जिंदगी की दशा बदलनी हैं तो दिशा बदल लो। जीवन के दो ही रहस्य होते हैं, त्याग और तपस्या। ये कहानी भी उसी त्याग और तपस्या की हैं जहाँ कुछ अनसुनी बातें एक इंसान की जिंदगी बदल देती हैं”। इस फ़िल्म के लिए संग्राम सिंह ने 10 से 12 किलो अपना वजन भी कम किया हैं। 

ये फ़िल्म उनकी कमर्शियल सोलो फ़िल्म हैं जहाँ वो 25 साल के युवा पहलवान का रोल अदा कर रहे है। फ़िल्म व्रेस्लिंग बैकग्राउंड पर आधारित एक बाप और बेटे के बीच की भावनात्मक कहानी हैं जो आज की युवा पीढ़ी को इंस्पायर करेगी। फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग हरियाणा में हुई हैं जहाँ उनका गांव हैं। फ़िल्म चौपाल ओटीटी पर मुख्यतौर पर रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म बाकी ओटीटी प्लेटफार्म पर भी स्ट्रीम की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

दिल और आत्मा से जुड़े हैं गायक विलेन के "फ़िर मिले" और "सेहरा।"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 फरवरी 2024। प्रसिद्ध गायक-गीतकार विलेन अपने ईपी “हैंडमेड” शीर्षक से अंतिम दो ट्रैक जारी करके एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। गीतों का यह मनमोहक संग्रह श्रोताओं को भावनाओं और अनुभवों के माध्यम से एक अविस्मरणीय यात्रा पर […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस