जम्मू-कश्मीर के राजोरी में आतंकी हमला, दहशतगर्दों ने सरकारी कर्मचारी को मारी गोली; मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 23 अप्रैल 2024। जम्मू-कश्मीर के राजोरी में सोमवार रात आतंकी हमले की खबर है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने एक शख्स को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर दहशतगर्द मौके से फरार हो गए हैं। पीड़ित को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर सुरक्षाबलों की टीम पहुंच गई है और आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों मृतक को नजदीक से गोली मारी थी। मृतक की पहचान मोहम्मद रज्जाक के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक समाज कल्याण विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात था और राजोरी मे तैनात था।

एक सप्ताह के अंदर दूसरा आतंकी हमला
इससे पहले 17 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग आतंकियों ने कायराना हरकत की थी। जिसमें आतंकियों ने बिहार के युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। लक्षित हत्या की यह वारदात लोकसभा चुनाव के बीच जबलीपोरा इलाके में हुई थी। युवक राजू शाह जबलीपोरा में परिवार के साथ किराए पर रहता था और पकौड़े की रेहड़ी लगाता था। 

जम्मू-कश्मीर में इस साल गैर कश्मीरियों पर लगातार तीसरा आतंकी हमला
कश्मीर में आतंकी लक्षित हत्या के तहत लगातार गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। अनंतनाग में बिहार निवासी राजू की हत्या इस साल का गैर कश्मीरियों पर तीसरा हमला है। 7 फरवरी को श्रीनगर में आतंकियों ने पंजाब के अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह व रोहित मशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में रोहित घायल हुआ था जिसने आठ फरवरी को दम तोड़ दिया था। 8 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के बीच ही आतंकियों ने शोपियां जिले में गैर कश्मीरी कैब चालक परमजीत सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। अब 17 अप्रैल को आतंकियों ने तीसरी घटना को अंजाम दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

बजरंग बली की जय, 'मंगलसूत्र' और 'हनुमान चालीसा' के बहाने कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव माधोपुर 23 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान फिर कांग्रेस के खिलाफ बरसे। हनुमान जयंती पर उन्होंने भाषण की शुरुआत ही बजरंग बली की जय के साथ की। फिर कर्नाटक का एक किस्सा भी सुनाया। आरोप लगाया […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां