‘आपकी ऊर्जा युवाओं को भी मात देती है’, शाहरुख-आमिर ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजनीति से लेकर सिनेमाजगत तक के तमाम सितारे पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और आमिर खान ने भी एक वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

हमेशा स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें: शाहरुख
एएनआई द्वारा एक्स पर शाहरुख खान और आमिर खान के पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वाले वीडियो साझा किए गए हैं। इस मौके पर शाहरुख खान ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘आज प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर, मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। 75 साल की उम्र में भी आपकी ऊर्जा युवाओं को मात देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें।

देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: आमिर
वहीं अभिनेता आमिर खान ने भी पीएम मोदी को वीडियो जारी करके जन्मदिन की बधाई दी। आमिर ने कहा, ‘आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। भारत के विकास में आपके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर हम आपकी दीर्घायु की कामना करते हैं। साथ ही प्रार्थना करते हैं कि आप यूं ही देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करते रहें।’

Leave a Reply

Next Post

नकवी की प्रतिष्ठा बचाने में जुटी PCB की निकली हेकड़ी, ICC से गिड़गिड़ाने के बाद टीम ने किया अभ्यास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 सितंबर 2025। एशिया कप से नाम वापस लेने की धमकी से पाकिस्तान अब पीछे हट सकता है। पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है और काफी खींचतान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपनी टीम को एशिया कप में बनाए रख सकता है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल