कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

indiareporterlive
शेयर करे

एक साल से अधिक समय के लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने दिए सख्त निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 22 दिसम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर एक साल से अधिक समय के लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने के सख्त निर्देश दिए।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन के प्रकरणों के निराकरण की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी तहसीलदार एवं एसडीएम को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त मान सम्मान दें। उन्होंने कहा कि न्यायालय में आपके समक्ष आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने पटवारियों की लगातार समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने  राजस्व अभिलेख दुरूस्तीकरण हेतु और बेहतर कार्य करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का भी निरीक्षण सतत् रूप से करने कहा।

बैठक में एडीएम बी.एस.उइके, सभी एसडीएम एवं तहसीलदार मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

गौठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर विकसित करें - सारांश मित्तर

शेयर करेकलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 22 दिसम्बर 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र के गौठानों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर विकसित करें। उन्होंने विकासखण्ड बिल्हा के सेलर एवं धौरामुड़ा के गौठानों […]

You May Like

'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट