नीतू योशी लिमिटेड का आईपीओ कम्पनी की यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है- हिमांशु लोहिया

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 जून 2025। नीतू योशी लिमिटेड (कंपनी, नीतू योशी), जो एक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग कंपनी है और रेल्वे के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का निर्माण करती है, अपना प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव  शुक्रवार, 27 जून 2025 को खोलने जा रही है। इसका उद्देश्य ₹77.04 करोड़ (उच्च प्राइस बैंड पर) जुटाना है। इस इश्यू का आकार 1,02,72,000 इक्विटी शेयर है, जिनका फेस वैल्यू ₹5 प्रति शेयर है और मूल्य बैंड ₹71 से ₹75 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग नई विनिर्माण सुविधा की स्थापना और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। यह इश्यू मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को बंद होगा। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, और रजिस्ट्रार हैं स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड। नीतू योशी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी, श्री हिमांशु लोहिया ने कहा, “यह आईपीओ नीतू योशी की यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। हमारी शुरुआत एक ट्रेडिंग व्यवसाय के रूप में हुई थी, जो भारतीय रेल्वे के ओईएम को विशिष्ट कच्चा माल आपूर्ति करता था। आज, हम एक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग कंपनी हैं जो महत्वपूर्ण सुरक्षा घटकों का निर्माण करती है। हम आरडीएसओ प्रमाणित क्लास ए विक्रेता हैं और ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन, प्रोपल्शन एड्स और कपलिंग अटैचमेंट्स सहित 25प्लस आवश्यक रेल्वे स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति करते हैं।

यह आईपीओ हमें एक उन्नत निर्माण सुविधा स्थापित करने में मदद करेगा, जिससे हम हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए पूर्ण बोगियों और कपलर्स का निर्माण कर सकें। नीतू योशी लिमिटेड विश्वसनीय होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष श्री मानव गोयनका ने कहा, नीतू योशी लिमिटेड के इस महत्वपूर्ण विकास यात्रा में साझेदारी कर हमें गर्व हो रहा है. क्योंकि वे अपने प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के माध्यम से अगला कदम उठा रहे हैं। एक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग कंपनी के रूप में, जो भारतीय रेलवे को सेवाएं देती है, नीतू योशी ने महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों के निर्माण में अपनी क्षमताओं का लगातार विस्तार किया है। भारतीय रेलवे क्षेत्र तीव्र गति से विस्तार और आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रहा है, जिससे विश्वसनीय और स्वदेशी रूप से निर्मित घटकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। नीतू योशी द्वारा प्रस्तावित उन्नत विनिर्माण अवसंरचना में निवेश उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप एक समयानुकूल कदम है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया

शेयर करेमोदी जी के नेतृत्व में जब मार्च, 2026 में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा, वो क्षण आजादी के बाद के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा नक्सल प्रभावित क्षेत्र का बच्चा जब हाथ में बंदूक की जगह पेंसिल पकड़ता है, तो न सिर्फ एक क्षेत्र बल्कि पूरे देश […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां