लाखों का कर्ज और टूटे सपने: सीकर के मृतक नीट छात्र प्रदीप के परिवार से राहुल गांधी बोले- ‘हम न्याय दिलाकर रहेंगे’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 मई 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राजस्थान के सीकर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के उस परीक्षार्थी के परिजन से फोन पर बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, जिसने पिछले दिनों पेपर लीक के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सीकर पहुंचकर प्रदीप मेघवाल के परिजन से राहुल गांधी की फोन पर बात करवाई। कांग्रेस ने बातचीत का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, ”नीट का पेपर लीक होने के बाद राजस्थान में सीकर के छात्र प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली थी। अब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात कर, उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।” पार्टी ने कहा, ”प्रदीप मेघवाल के परिवार ने पढ़ाई के लिए लाखों रुपये का कर्ज लिया था। उसे उम्मीद थी कि उसका चयन हो जाएगा, लेकिन पेपर लीक माफियाओं ने उसके सपनों को कुचल दिया।

पीड़ित परिवार की मांग है कि उनके साथ न्याय हो और पेपर लीक माफियाओं को सख्त सजा मिले।” कांग्रेस ने कहा, ”हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं, हम परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे और इस नाकामी के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना होगा।

Leave a Reply

Next Post

'तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”

शेयर करेके सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान” (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 मई 2026। हिंदी सिनेमा में सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में हमेशा दर्शकों के दिल को छूती रही हैं और अनुभवी निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया की नई फिल्म ‘तीसरी बेगम’ […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार