सोनू सूद बने पंजाब के स्टेट आइकन,सोनू ने इस सम्मान पर कहा , यह पल उनके लिए बहुत मायने रखता है

indiareporterlive
शेयर करे

सोनू सूद को भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य का स्टेट आइकॉन चुना

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य का स्टेट आइकॉन चुना है। सोनू ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह पल उनके लिए बहुत मायने रखता है, इमोशनली। बता दें कि सोनू सूद का जन्म पंजाब में हुआ था। वह पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते नजर आएंगे। इस सिलसिले में चुनाव आयोग ने सोमवार को एक पत्र जारी किया था।

सोनू सूद कहते हैं कि मैं इस सम्मान के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। सभी का शुक्रिया। पंजाब में जन्म लेना, मेरे लिए इमोशनली यह बहुत मायने रखता है। मुझे खुशी है कि मेरा राज्य मुझपर गर्व महसूस करता है। आगे अच्छा कार्य करने के लिए मैं प्रेरित हुआ हूं। 

बता दें कि सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। उन्हें घर पहुंचाने से लेकर बेरोजगारों को रोजगार देने तक, सोनू सूद ने कई लोगों की जिंदगी बदली। पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी सक्रिय हैं। वह हिन्दी, तमिल और पंजाबी समेत कई भारतीय भाषाओं में फिल्में कर चुके हैं।

मालूम हो कि लॉकडाउन में किए कार्यों को लेकर सोनू सूद ने एक किताब भी लिखी है। उनकी किताब का नाम ‘आई एम नो मसीहा’ है। यह दिसंबर में लॉन्च होगी। इस समय सोनू सूद फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनाने जा रही सरकार, 5 साल तक की सजा का प्रावधान

शेयर करेस्वैच्छिक धर्म परिवर्तन के लिए 1 माह पहले अर्जी जरूरी इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 17 नवंबर 2020। मध्यप्रदेश में लव जिहाद को लेकर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक