भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से मिले…12 जगह हुआ स्वागत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उन्नाव 21 फरवरी 2024। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को उन्नाव पहुंच चुके हैं। इस दौरान यात्रा का 12 स्थानों पर स्वागत किया गया है। राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बुधवार सुबह लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश किया। यहां से यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी व उन्नाव बाईपास पर स्वागत किया गया। यात्रा बाईपास से शहर के अंदर होते हुए सुबह 9:45 बजे शास्त्री प्रतिमा पहुंची। यहां पर राहुल गांधी ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बता दें कि बाद खुली जीप में सवार होकर बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा होते हुए गांधी तिराहा पहुंचेंगे। फिर आगे की यात्रा बस में करते हुए शेखपुर नहर चौराहा, सिंगरोसी तिराहा, मरहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के पास पहुंचेंगे। इसके बाद कानपुर की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। उधर, स्वागत को लेकर कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पूरा शहर होर्डिंगों से पट गया है।

यात्रा के साथ मौजूद रहेगी बिजली विभाग की टीम
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं रहेगी लेकिन इस दौरान बिजली विभाग की टीम साथ में रहेगी। एक्सईएन हेमेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान बिजली बंद नहीं की जाएगी। यात्रा के साथ विभाग के अभियंताओं की टीम साथ चलती रहेगी।

किसान यात्रा में उन्नाव आए थे राहुल गांधी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बुधवार सुबह उन्नाव शहर पहुंच रहे राहुल गांधी इससे पहले वर्ष 2016 में किसान यात्रा के दौरान भी उन्नाव आए थे। तब जिले में उनकी यात्रा के प्रबंधन की जिम्मेदारी उस समय कांग्रेस में रहीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने संभाली थी। हालांकि वह पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी उन्नाव आते चुनावी रैलियों को संबोधित करते रहे हैं।

गनेशी माली के घर पर खाट पर बैठ किया था भोजन
वर्ष 2016 में राहुल गांधी ने चुनाव से पहले पार्टी का ग्राफ बढ़ाने के लिए किसान यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने जगह-जगह खाट वार्ता भी की थी। तब वह 22 सितंबर को उन्नाव पहुंचे थे। अचलगंज के पचोड्डा गांव में रहने वाले गनेशी माली के घर पर खाट पर बैठ दोपहर का भोजन किया था।

उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से अन्नू टंडन प्रत्याशी घोषित
वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उन्नाव से लोकसभा का चुनाव जीतने वाली अन्नू टंडन ने वर्ष 2014 और 2019 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। नवंबर 2020 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। सपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में ही अन्नू टंडन को उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; एनएच 30 पर ट्रक ने टेम्पो को रौंदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखीसराय 21 फरवरी 2024। बिहार के लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसे की चपेट में 14 लोग आ गए। इनमें से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक