Devgn CineX का साउथ में धमाकेदार विस्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 01 सितंबर 2026। भारतीय सिनेमा एग्ज़िबिशन के बदलते दौर में Devgn CineX तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। साल के अंत तक बेंगलुरु में 11-स्क्रीन मेगाप्लेक्स और हैदराबाद में 7-स्क्रीन प्रॉपर्टी के लॉन्च के साथ ब्रांड दक्षिण भारत में 18 नई स्क्रीन जोड़ने जा रहा है। यह विस्तार कंपनी के पैन-इंडिया विज़न को नई गति देगा।

फिलहाल Devgn CineX देशभर में 19 लोकेशंस पर 57 स्क्रीन्स संचालित कर रहा है, जबकि 30 अतिरिक्त स्क्रीन्स निर्माणाधीन हैं। खास बात यह है कि ब्रांड का फोकस केवल बड़े पर्दे पर फिल्म दिखाने तक सीमित नहीं है। प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी, क्यूरेटेड डाइनिंग, इमर्सिव टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स की लाइव स्क्रीनिंग और कॉर्पोरेट व निजी आयोजनों जैसी सुविधाओं के जरिए सिनेमा को एक संपूर्ण अनुभव में बदला जा रहा है।

फाउंडर अजय देवगन के मुताबिक, बेंगलुरु और हैदराबाद के दर्शकों के साथ उनका खास जुड़ाव रहा है और इन नई प्रॉपर्टीज का उद्देश्य उन्हें विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव देना है।

वहीं नए सीईओ अजय अग्रवाल के नेतृत्व में ब्रांड कस्टमर जर्नी को और व्यक्तिगत, सहज और यादगार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। Devgn CineX का यह विस्तार साफ संकेत देता है कि भारत में सिनेमा का भविष्य अब सिर्फ फिल्म देखने से नहीं, बल्कि पूरा अनुभव जीने से जुड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

खरगे जी के रैली स्थल का ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी जी पर एफआईआर भाजपाई तानाशाही का प्रमाण -कांग्रेस

शेयर करेदलित विरोधी भाजपाइयों का मानसिक दिवालियापन उजागर इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 01 सितंबर 2026। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के रैली स्थल का ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी जी पर एफआईआर को भाजपाइयों के तानाशाही चरित्र का प्रमाण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि उत्तराखंड में […]

You May Like

सात समंदर पार वाला प्यार: जांजगीर की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के शिप कैप्टन से की शादी....|....जीपीएम में रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो की मौत....|....वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन: 40,000 लोग हुए शामिल....|....मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता....|....सर सैयद डे में पहुंचा था सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद....|....ग्वालियर में ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला, 15 मौतें....|....साउथ अभिनेता सूर्या ने छात्रों को दी रील्स छोड़ पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह....|....ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो भी बढ़ सकता है आपका ब्लड प्रेशर....|....आज से पैरा एशियन गेम्स का आगाज....|....ट्रंप का दावा: ईरान से युद्ध जल्द होगा खत्म