रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 21 अक्टूबर 2026। मंगलवार को जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एकतेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा में हुआ है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय यशवंत गुप्ता पिता हरि गुप्ता और 20 वर्षीय शुभम गुप्ता के रूप में हुई है दोनों नोनबिर्रा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं।

परिजनों ने बताया कि नोनबिर्रा में माता दुर्गा की 9 दिनों तक स्थापना की गई थी। आज विजयदशमी पर दोपहर में विसर्जन कार्यक्रम के बाद दोनों युवक इलेक्ट्रिक बाइक पर पंडित के यहां पूजा का सामान छोड़ने गए थे। सामान छोड़कर वापस लौटते समय रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा था, वह मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

करतला थाना प्रभारी गणेश राम यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद भारी वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें और तेज रफ्तार वाहनों से बचें। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Next Post

 नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

शेयर करे14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा 45 वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर  छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 21 अक्टूबर 2026। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आगामी 14 से 27 नवंबर […]

You May Like

सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण