‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए पुलिसवालों को छुट्टी, मध्य प्रदेश में जारी हुआ आदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 14 मार्च 2022। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देशभर में चर्चा में बनी हुई है। मध्य प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी दी जाएगी। सोमवार को प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया। इससे पहले रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘द कश्मीर फाइल्स’ को यहां पर टैक्स फ्री कर चुके हैं।  मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों को द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने कहाकि इस बारे में डीजीपी सुधीर सक्सेना को निर्देश जारी कर दिया गया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित व जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी दिखाती है। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा कश्मीर में हिंदुओं की हत्याओं के बाद कश्मीरी पंडित यहां से भागने पर मजबूर हो गए थे। 

शिवराज ने ट्वीट में की थी फिल्म की तारीफ
इस फिल्म में अन्य कलाकारों के साथ अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रबर्ती ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इससे पहले रविवार को एक ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा था कि फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द को बयां करती है। उन्होंने कहाकि यह बेहद जरूरी है कि इस फिल्म को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा जाए। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Next Post

कनाडा में 5 भारतीय छात्रों की दर्दनाक हादसे में मौत, विदेश मंत्री ने जताई संवेदना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ओटावा 14 माार्च 2022। कनाडा में एक सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्रों की कार ओंटारियो हाईवे पर शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ गई। सोमवार को कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर