कनाडा में 5 भारतीय छात्रों की दर्दनाक हादसे में मौत, विदेश मंत्री ने जताई संवेदना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ओटावा 14 माार्च 2022। कनाडा में एक सड़क हादसे में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्रों की कार ओंटारियो हाईवे पर शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से भिड़ गई। सोमवार को कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने इस घटना की जानकारी दी। ट्विटर पर जानकारी देते हुए भारतीय राजनयिक ने घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि हम पीड़ितों के मित्रों को हर तरह की मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय राजनयिक अजय बिसारिया ने ट्वीट किया, ‘कनाडा में दिल तोड़ने वाली घटना। टोरंटो के पास शनिवार को एक ऑटो एक्सिडेंट में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई। दो अन्य छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों के परिवारों के साथ हमारी संवेदना है। मदद के लिए भारतीय उच्चायोग पीड़ितों के दोस्तों के साथ संपर्क में है।

ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस ने बताया कि छात्रों की पहचान हरप्रीत सिंह, जसपिंदर सिंह, करणपाल सिंह, मोहित चौहान और पवन कुमार के तौर पर हुई है। भारतीय छात्रों की दुखद मौत पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुख जताया है। मंत्री ने ट्वीट किया, ‘कनाडा में 5 भारतीय छात्रों की मौत पर गहरा दुख है। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द रिकवर होने की प्रार्थना करते हैं। कनाडा में भारतीय उच्चायोग की ओर से पीड़ितों को पूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।’ घटना में घायल दो छात्रों को नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया है। 

पुलिस ने बताया कि इस हादसे की जांच की जा रही है कि आखिर इसकी वजह क्या थी। सभी भारतीय छात्र कनाडा के ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल इलाके के रहने वाले थे। 

Leave a Reply

Next Post

हिजाब मामलाः छात्राओं के वकील ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में देंगे फैसले को चुनौती, उम्मीद बाकी है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2022। हिजाब के समर्थन में हाई कोर्ट में याचिका देने वाली छात्राओं को झटका लगा है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने साफ कह दिया है कि हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है और कालेज, स्कूल में यूनिफॉर्म जरूरी है। इस बीच हिजाब […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल