मुसलमानों को समझना होगा कि धर्म कानून से बड़ा नहीं, सभी हिंदू 3 मई के बाद रहें तैयार: राज ठाकरे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाएंगे। साथ ही उन्होंने अपनी अगली जनसभा 1 मई को औरंगाबाद में करने का ऐलान किया है। ठाकरे ने कहा कि हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन अगर आप इसे (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करेंगे तो हम भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। राज ठाकरे ने कहा कि मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है। दिल्ली के जहांगीरपुरी की हिंसा पर ठाकरे ने कहा, “मुझे लगता है कि इस तरह की बातों का ऐसे ही जवाब दिया जाना चाहिए, नहीं तो वो लोग नहीं समझेंगे।

‘अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाते हैं तो…’ 
राज ठाकरे ने देश के तमाम हिंदू हिंदुओं से अपील की है कि वे तैयार रहें। अगर 3 मई तक मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाते हैं तो हम भी उन्हें लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएंगे। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर की वजह से सिर्फ हिंदुओं को ही तकलीफ नहीं हो रही है। बल्कि इसके शिकार मुस्लिम समाज के लोग भी हो रहे हैं।

आदित्य ठाकरे भी अयोध्या जाने की तैयारी में
वहीं, शिवसेना नेता व मंत्री आदित्य ठाकरे बीजेपी को हिंदुत्व के मुद्दे पर उसी के गढ़ में जाकर जवाब देने की तैयारी में हैं। आदित्य ने शनिवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही अयोध्या जाएंगे। वो मई महीने की शुरुआत में अयोध्या जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या दौरे को लेकर उनकी सांसद संजय राउत से बातचीत हुई है। अयोध्या दौरे को लेकर जल्द ही कार्यक्रम की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Next Post

IPL में ऋषभ पंत ने तोड़ा विराट कोहली और संजू सैमसन का बड़ा रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 25 साल से कम उम्र तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब ऋषभ पंत के नाम दर्ज हो गया है। ऋषभ पंत ने इस खास मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक