चेन्नई में एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी… करूर हादसे से जुड़ा विवाद गहराया!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 29 सितंबर 2025। अभिनेता-राजनेता विजय को रविवार को उनके चेन्नई स्थित नीलांकरै आवास पर बम की धमकी मिली। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मौके पर बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की तैनाती की गई और पूरे घर की गहन तलाशी ली गई।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 27 सितंबर को करूर में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है, जबकि 60 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। विजय ने मृतकों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये और घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवज़े का ऐलान किया है। वहीं, हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए उनकी पार्टी आंतरिक चर्चा कर रही है। इस बीच, पार्टी महासचिव एन. आनंद और करूर व नमक्कल के पदाधिकारियों पर मामला दर्ज हो चुका है।

हादसे के पीछे बिजली गुल होने की बात भी सामने आई है। करूर विद्युत बोर्ड की मुख्य अभियंता राजलक्ष्मी ने बताया कि विजय के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल पर बिजली गुल रही थी। भीड़ में कुछ लोग पेड़ और ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए थे, जिसके चलते एहतियातन बिजली काटी गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। बाद में स्थिति संभलने पर बिजली दोबारा बहाल की गई।

इस त्रासदी ने राजनीतिक हलचल भी तेज़ कर दी है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को फोन कर करूर की स्थिति की जानकारी ली और दुख जताया। स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी ने “दिल से चिंता व्यक्त की और घायलों के इलाज को लेकर उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।”

Leave a Reply

Next Post

टाटा कैपिटल लिमिटेड का आईपीओ 6 अक्टूबर से खुलेगा

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 सितंबर 2025। टाटा कैपिटल लिमिटेड (“टीसीएल” या “कंपनी”) अपना बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 से निवेशकों के लिए खोल रही है। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹310 से ₹326 का मूल्य दायरा तय किया है। इस इश्यू […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां