टोकन व्यवस्था शानदार है, धान बेचने में कोई परेशानी नहीं, खुश हैं जिले के किसान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 09 दिसम्बर 2020। विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिये बनायी गयी टोकन व्यवस्था शानदार है। पहले हफ्ते भर समिति में तौल के लिये इंतजार करना पड़ता था। जिससे धान की चोरी होती थी और नुकसान भी होता था। अब धान बेचने में कोई परेशानी नहीं है। यह कहना है बहतराई के किसान रामकुमार साहू का, जो समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचने के लिये खरीदी केन्द्र सरकंडा में पहुंचा था।

लघु एवं सीमांत किसान रामकुमार साहू के पास 1.58 एकड़ जमीन है। उसने सेवा सहकारी समिति सरकंडा स्थित खरीदी केन्द्र में 24 क्विंटल पतला धान बेचा। धान बेचने के तीसरे दिन उसके खाते में 1888 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान बिक्री का पैसा उसके खाते में पहुंच गया है। गत वर्ष उसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान का अंतर मूल्य तीन किश्तों में 11 हजार रूपये मिल चुका है। रामकुमार का कहना है कि इस वर्ष उसके परिवार ने दीपावली भी बहुत अच्छे से मनाई क्योंकि दीपावली के पूर्व उन्हें तीसरे किश्त का भुगतान मिला था।

इसी तरह किसान ओमप्रकाश यादव भी छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी व्यवस्था से बहुत संतुष्ट है। उसके पास 3.5 एकड़ खेत है, जिसमें विगत दिवस उसने 37 क्विंटल धान बेचा। आज वह 14 क्विंटल धान बेचने समिति पहुंचा था। 5 क्विंटल धान उसने घर में अपने परिवार के खाने के लिये रखा है। ओमप्रकाश भी धान बिक्री की व्यवस्था से बहुत प्रसन्न है। टोकन मिलने के दूसरे दिन ही उसके धान की तौलाई हो रही है और दो दिन बाद उसको पैसा भी मिल रहा है। रामकुमार ने कहा कि ऐसी सुविधा किसानों को हर समय मिले तो खेती का कार्य और भी उत्साह के साथ करेंगे। गत वर्ष धान बिक्री से उसको 20 हजार रूपये राजीव गांधी न्याय योजना के तहत तीन किश्त में मिले हैं। यह राशि उसने अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च किया है और बैंक में बचत के रूप में जमा भी कराया है। बीच-बीच में राशि मिलने से उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

इसी समिति में धान बेचने आये किसान धनीराम गंधर्व ने दो एकड़ खेत में 22 क्विंटल फसल उत्पादन किया है। जिसके सरना धान की तौलाई आज हो रही है। धनीराम ने बताया कि कल ही उसे टोकन मिला था। उसने भी व्यवस्था पर संतोष जताया। गत वर्ष बेचे गये धान के अंतर की तीन किश्तों की राशि 11200 रूपये मिले। धनीराम ने बताया कि इस बार उसने दीवाली समृद्धि पर्व के रूप में मनाया। ये सभी किसान छत्तीसगढ़ सरकार के आभारी हैं जिससे उनके जीवन में खुशहाली का दौर आया है।

सेवा सहकारी समिति सरकंडा क्रमांक में 471 किसान पंजीकृत हैं। अभी तक 99 किसानों को टोकन दिया गया है और 3100 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तरप्रदेश में कोराना वैक्सीन भंडारण के लिए 35 हजार केंद्र बनाए जाएंगे, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

शेयर करेवैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं 15 दिसंबर तक तैयार मरीजों की भर्ती में किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए कोविड अस्पतालों में दवाओं व अन्य सामग्री की कोई कमी न हो इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 10 दिसंबर 2020। प्रदेश में कोराना वैक्सीन भंडारण […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर