समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण – मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया

indiareporterlive
शेयर करे

महिला जागृति शिविर में शामिल हुई महिला एवं बाल विकास मंत्री 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 मार्च 2021। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी है। श्रीमती भेंडिया आज बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा में आयोजित जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में कुपोषण दूर करने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य व मजबूत होगा, तो प्रदेश व देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों में महिला स्वसहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। राज्य में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त किए जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर को संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा एवं कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भी संबोधित किया।


मंत्री श्रीमती भेंडिया ने शिविर में छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना अंतर्गत दस महिला स्वसहायता समूह को ऋण स्वीकृति की राशि का चेक प्रदान किया। गर्भवती माताओं की गोद भराई संस्कार हेतु सुपोषण कीट व ग्यारह महिलाओं को जच्चा-बच्चा कीट का वितरण किया गया। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने जिले में सुपोषण के प्रति जागरूकता लाने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने शिविर स्थल पर लगाए गए ‘‘बालोद बाजार‘‘ स्टाल का भी निरीक्षण कर विक्रय किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेंडिया, होरीलाल रावटे सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएॅ मौजूद थी।

Leave a Reply

Next Post

​​​​​​​वनाधिकार मान्यता पत्रों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 मार्च 2021। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं 2007 यथा संशोधित 2012 के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए