केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 जून 2024। राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आप सुप्रीमो को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। अब उन्हें 29 जून को शाम 7 बजे अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अर्जी पर यह आदेश पारित किया। जांच एजेंसी ने अदालत से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में जेल में बंद हैं, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। न्यायाधीश ने कहा, “सीबीआई का अनुरोध तीन दिन के लिए स्वीकार किया जाता है।

केजरीवाल की हिरासत की मांग करते हुए सीबीआई ने अदालत से कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है। उसने यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का मामले में मौजूद सबूतों और अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराया जाना जरूरी है। संघीय एजेंसियों ने पहले दावा किया था कि अब खत्म कर दी गई आबकारी नीति को तैयार करने के संबंध में एक तथाकथित “दक्षिण लॉबी” द्वारा निर्देशन दिया गया था और मुख्यमंत्री इस सबमें शामिल थे। 

Leave a Reply

Next Post

पहली चीन यात्रा पर पहुंचे मालदीव के मंत्री ने कहा-"भारत हमारे लिए सबसे अहम"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 27 जून 2024। चीन के पहले दौरे पर पहुंचे मालदीव के एक वरिष्ठ मंत्री ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की हाल की नयी दिल्ली यात्रा और अपने देश की पर्यटन-निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए भारत के साथ संबंधों के महत्व पर बात की। आर्थिक विकास और व्यापार […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां