मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्थिक बदहाली के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा, देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कब तक सच छुपाएगी सरकार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 03 सितंबर 2020। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्थिक बदहाली के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की जो मौजूदा स्थिति है, उसे वे कब तक छिपाने की कोशिश करेंगे, जब तक सत्ता में है, तभी तक ना। उन्होंने कहा कि इस भौतिक युग में सूचना तंत्र जब इतने पैमाने पर फैला है, तो लोगों को दिग्भ्रमित करना महंगा पड़ेगा। हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कदमताल से ही सर्वांगीण विकास की परिकल्पना की जा सकती है। आज उनको यह भी बताना चाहिए कि आज जो देश की अर्थव्यवस्था है, उसे कब तक नहीं मानेंगे, जब तक सत्ता में है, तभी तक ना, उसके बाद। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपना हर वह ताकत झोंकने की तैयारी में हैं, जिससे यहां के उद्योग और यहां के मजदूरों को और बेरोजगारों को लाभ मिल सके।

हेमंत सोरेन ने इससे पहले भी जीएसटी के बकाया भुगतान के मसले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्र सरकार जीएसटी के मसले पर राज्यों को उलझाना चाह रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड से करीब पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का सेस वसूल कर अपनी जेब में रख ले रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के संसाधनों से पूरे देश का पेट भरने की तैयारी हो रही है, अब ऐसा नहीं हो दिया जाएगा, संघर्ष करेंगे। हर प्लेटफार्म पर अपनी बातों को रखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से जंग के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला,मुख्यमंत्री से लेकर कर्मचारियों तक का कटेगी सैलेरी

शेयर करेप्रदेश के कोविड कोष को बढ़ाने के लिए लिया गया फैसला कोरोना जंग से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर कर्मचारियों तक का कटेगा वेतन सितंबर 2020 से होगी कटौती, एक दिन से 7 दिन तक की कटेगी सैलरी इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 03 सितंबर 2020। कोरोना से जंग […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस