हरियाणा व हरियाणवी देश में सबसे आगे: हिसार में शाह बोले- सीएम सैनी कुशल प्रशासक; पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हिसार 01 अप्रैल 2025। हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आईसीयू, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का लोकार्पण और पीजी हॉस्टल का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा और हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ की। गृहमंत्री ने हरियाणवी अंदाज में राम – राम बोल कर सभी का अभिनंदन किया और कहा मैं सभी धाकड़ हरियाणवियों को नमन करता हूं। उन्होंने बाबर से लेकर औरंगजेब के सामने सिखों के दस गुरुओं के संघर्ष को भी याद किया। शाह ने कहा, हरियाणा और हरियाणवी देश में सबसे आगे है। 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। लाल डोरे के दायरे में आने वाली संपत्ति को मालिकाना हक देने और सभी शिक्षित सरपंच चुनने वाला भी पहला राज्य है।

पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने, हर घर नल से जल पहुंचाने, पूरे राज्य को खुले में शौच मुक्त बनाने, हर घर को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराकर धुआं मुक्त करने, ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में भी यह प्रदेश अग्रणी है। देश में बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक, सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से, देश में सबसे पहला आयुष विश्वविद्यालय हरियाणा में और सबसे पहली इथेनाॅल की रिफाइनरी हरियाणा में स्थापित होने को उपलब्धि के तौर पर गिनाया।

सीएम नायब सिंह सैनी कुशल प्रशासक
अमित शाह ने कहा, सीएम नायब सैनी को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने सैनी को 22 कार्य करने को कहा था। उन्होंने कहा, हो जाएंगे जी आप चिंता मत करो। इन्होंने ढाई महीने में ही पूरे कर दिए। ये मुस्कुरा कर समस्या सुनते हुए फरियादी का स्वागत करते हैं। फिर समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा, पूर्व सीएम मनोहरलाल ने जो कार्य शुरू किए थे, सैनी उनको बेहतरी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

नौकरियों को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा
शाह ने कहा, हरियाणा नौकरियां देने के नाम पर बदनाम था। यहां एक सरकार अपने क्षेत्र विशेष के लोगों को नौकरी देती तो दूसरी सरकार आते ही अपने चहेते लोगों को नौकरी देती थी। उनको खर्ची भी चाहिए थी और पर्ची भी। भाजपा सरकार ने 80 हजार नौकरियां बिना खर्ची-पर्ची के दी है। सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं और बिना किसी भेदभाव के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।

हरियाणा को 10 साल में 1 लाख 43 हजार करोड़ दिए
अमित शाह ने कहा हरियाणा को इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अग्रणी बनाया जा रहा है। वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार ने हरियाणा को विकास के लिए 41 हजार करोड़ दिए थे। एनडीए की सरकार ने 2014 से 2024 तक 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। पिछले दस सालों में विकास के मामले में हरियाणा ने इतिहास बनाया है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए। हर घर शौचालय, हर घर नल से जल, योग मिशन, फिट इंडिया, पोषण अभियान, आयुष्मान और मिशन इंद्रधनुष ये सभी स्वास्थ्य से जुड़े हैं। इन पर मोदी सरकार और भाजपा की राज्य सरकारें मिलकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में आग, सात लोगों की मौत; चार घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 01 अप्रैल 2025। गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद कई विस्फोट हुए। इस वजह से […]

You May Like

सीएम रेखा गुप्ता ने बंद की केजरीवाल सरकार की एक ‘फ्री’ सुविधा, लोगों ने जताया रोष....|....दिल्ली सरकार की शिक्षा योजना पर सवाल: 50% बजट खर्च करने में ‘फेल' रहा शिक्षा विभाग....|....राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज कहा- यहां आने से कोई असर नहीं पड़ेगा....|....कपिल सिब्बल की वक्फ कानून याचिका पर CJI का जवाब - आपको जरूरत नहीं थी....|....'मुसलमान भी आरएसएस में शामिल हो सकते हैं', मोहन भागवत ने रखी ये बड़ी शर्त....|....बड़ा झटका: इस देश मे भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा किया बैन, जानें वजह?....|....नवी मुंबई में दिग्गजों की टक्कर, रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को हराया, मोरिएंटेस और बैरल ने दागे गोल....|....शुभमन ने जमकर की सिराज की तारीफ, गेंदबाजों को गेमचेंजर बताया; कमिंस ने हैदराबाद कि पिच पर उठाए सवाल....|....रामनवमी पर खेत में मिली हनुमान प्रतिमा, किसान का दावा- सपने में आए थे बालाजी, लोग बोले- चमत्कार....|....अधिकतर राज्यों में इसी सप्ताह अध्यक्ष का एलान करेगी भाजपा; राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी